दुनिया में जोकोविच से ज्यादा लोकप्रिय हैं विराट कोहली, धोनी भी शारापोआ से आगे

इस लिस्ट में टॉप पर रियाल मैड्रिड और पुर्तगाल के स्टॉर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर एनबीए स्टार लेबोर्न जेम्स हैं।

By विनीत कुमार | Published: May 23, 2018 05:40 PM2018-05-23T17:40:01+5:302018-05-23T17:40:01+5:30

ESPN World Fame 100 athlete list Virat Kohli and ms dhoni in top 20 | दुनिया में जोकोविच से ज्यादा लोकप्रिय हैं विराट कोहली, धोनी भी शारापोआ से आगे

MS Dhoni and Virat Kohli

googleNewsNext

नई दिल्ली, 23 मई: ईएसपीएल वर्ल्ड फेम टॉप 100 की लिस्ट में भारत के 9 क्रिकेटर जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। दिलचस्प ये है कि विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में टॉप-20 में हैं। टीम इंडिया के कप्तान कोहली जहां दुनिया के टॉप-100 एथलीट की लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं वहीं, धोनी 20वें पायदान पर हैं।

कोहली इस लिस्ट में अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स (12) और सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से भी आगे हैं। वहीं, धोनी भी रूस की मारिया शारापोआ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से आगे हैं। इस लिस्ट में 7 और भारतीय क्रिकेटर- रोहित शर्मा (30वें), सुरेश रैना (41), युवराज सिंह (57), रविचंद्रन अश्विन (71), हरभजन सिंह (80), गौतम गंभीर (83) और शिखर धवन (94) भी शामिल हैं।

इस लिस्ट को तीन मापदंडो- खिलाड़ियों के गूगल ट्रेंड स्कोर, एथलीट के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और विज्ञापन करार के तहत होने वाली कमाई के आधार पर तैयार किया गया है। (और पढ़ें- IPL: चेन्नई के कोच का खुलासा, आउट ऑफ फॉर्म डु प्लेसिस को क्यों प्लेइंग इलेवन में मिली जगह)

इस लिस्ट में टॉप पर रियाल मैड्रिड और पुर्तगाल के स्टॉर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर एनबीए स्टार लेबोर्न जेम्स और फिर बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी हैं। बता दें कि रोनाल्डो 4 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कमाई विज्ञापन से करते हैं। उनके सोशल मीडिया पर 12 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। गूगल पर सर्च किए जाने के मामले में रोनाल्डो का स्कोर 100 है।

वहीं, इंटरनेट पर सर्च किए जाने के मामले में कोहली का स्कोर 88 है और उनकी विज्ञापन से कमाई 1.7 करोड़ डॉलर है। ऐसे ही धोनी भी 1.6 करोड़ डॉलर विज्ञापन से कमाते हैं। इस लिस्ट में नेमार, रोजर फेडरर, टाइगर वुड्स, केविन डुरंट, राफेल नडाल, स्टीफन करी और फिल मैकेल्सन जैसे खिलाड़ी भी टॉप-10 में हैं। इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स एक मात्र ऐसे क्रिकेटर शामिल किए गए हैं जो भारत से नहीं हैं। वह इस लिस्ट में 99वें स्थान पर हैं। (और पढ़ें- डिविलियर्स के संन्यास के फैसले से क्रिकेट की दुनिया हैरान, ट्विटर पर आए ऐसे रिएक्शन)

Open in app