ENG vs PAK Highlights: पाकिस्तान 93 रन से हारा, अंक तालिका में 5वें स्थान पर, अफगान टीम से पीछे गत चैंपियन इंग्लैंड

By संदीप दाहिमा | Updated: November 11, 2023 21:59 IST2023-11-11T11:33:34+5:302023-11-11T21:59:58+5:30

ENG vs PAK Score England vs Pakistan Live World Cup 2023 Match Eden Gardens Stadium Kolkata live updates | ENG vs PAK Highlights: पाकिस्तान 93 रन से हारा, अंक तालिका में 5वें स्थान पर, अफगान टीम से पीछे गत चैंपियन इंग्लैंड

ENG vs PAK Highlights: पाकिस्तान 93 रन से हारा, अंक तालिका में 5वें स्थान पर, अफगान टीम से पीछे गत चैंपियन इंग्लैंड

HighlightsENG vs PAK: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान लाइव क्रिकेट स्कोरWorld Cup 2023: कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में, इंग्लैंड vs पाकिस्तानEngland vs Pakistan: वर्ल्ड कप का 44वां मैच, यहां देखें लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड

England vs Pakistan Live Score, World Cup 2023: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान लाइव क्रिकेट स्कोर।  वर्ल्ड कप का 44वां मैच, कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड-- बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल राशिद

पाकिस्तान-- अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ

11 Nov, 23 : 09:55 PM

11 Nov, 23 : 09:55 PM

11 Nov, 23 : 09:54 PM

11 Nov, 23 : 09:51 PM

11 Nov, 23 : 09:51 PM

11 Nov, 23 : 09:50 PM

11 Nov, 23 : 09:49 PM

11 Nov, 23 : 09:49 PM

11 Nov, 23 : 09:49 PM

11 Nov, 23 : 09:48 PM

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रन से हराया

इंग्लैंड ने आईसीसी वनडे विश्व कप के अपने आखिरी मैच में शनिवार को यहां पाकिस्तान को 93 रन से हराया। इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर बनाया। पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 43.3 ओवर में 244 रन बनाकर आउट हो गई।

11 Nov, 23 : 09:41 PM

ENG vs PAK: इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान को मिली 93 रनों से हार...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/eng-vs-pak-england-beats-pakistan-by-93-runs-world-cup-campaign-of-both-the-teams-also-ended-b628/

11 Nov, 23 : 09:41 PM

11 Nov, 23 : 09:41 PM

11 Nov, 23 : 09:37 PM

11 Nov, 23 : 09:36 PM

ENG vs PAK Live Score

गत चैंपियन इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रन से हराया

11 Nov, 23 : 09:30 PM

11 Nov, 23 : 09:29 PM

11 Nov, 23 : 09:29 PM

11 Nov, 23 : 08:58 PM

श्रीलंका के खेल मंत्री ने कहा, क्रिकेट बोर्ड पर आईसीसी निलंबन अवैध

श्रीलंका के खेल मंत्री ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड पर राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा लगाया गया निलंबन अवैध है और वह इसके बदलवाने की कोशिश करेंगे। श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन राणासिंघे ने पत्रकारों से कहा कि अगर वह आईसीसी की मतभेद निवारण संस्था के जरिये इस मुद्दे का निपटारा नहीं कर पाते हैं तो वह स्विट्जरलैंड में खेल पंचाट का दरवाजा खटखटायेंगे।

राणासिंघे ने कहा कि आईसीसी निलंबन अपने ही नियमों के खिलाफ है और संस्था को पहले अन्य सदस्यों की मंजूरी लेनी चाहिए। आईसीसी ने शुक्रवार को राजनीतिक हस्तक्षेप का हवाला देते हुए श्रीलंका क्रिकेट के प्रशासन को निलंबित कर दिया था।

इस हफ्ते के शुरू में खेल मंत्रालय ने भारत में चल रहे विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था। मंत्रालय ने बोर्ड पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया था। फिर अदालत ने मंत्रालय के फैसले को पलट दिया था और आईसीसी का कार्रवाई करने के लिये यह भी आधार था।

श्रीलंका को जनवरी में अंडर-19 पुरुष विश्व कप की मेजबानी करनी है। श्रीलंका क्रिकेट प्रमुख शम्मी सिल्वा ने पत्रकारों से कहा कि वह अगले हफ्ते आईसीसी अधिकारियों से मिलने दुबई रवाना होंगे लेकिन इस बातचीत से पहले वह सरकार से आश्वासन चाहेंगे कि बोर्ड के मामलों में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज किया।

11 Nov, 23 : 08:56 PM

Babar Azam in World Cup: विश्व कप में आजम हुए फुस्स...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/babar-azam-in-the-world-cup-kitne-babar-aye-kitne-babar-gaye-sab-mitti-me-mil-gaye-0-potm-0-hundreds-b507/

11 Nov, 23 : 08:46 PM

11 Nov, 23 : 08:45 PM

11 Nov, 23 : 08:44 PM

11 Nov, 23 : 08:36 PM

11 Nov, 23 : 08:36 PM

11 Nov, 23 : 08:36 PM

11 Nov, 23 : 08:07 PM

11 Nov, 23 : 07:43 PM

मार्श का धमाल, आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया

स्टार आल राउंडर मिचेल मार्श ने नाबाद 177 रन की धुआंधार पारी के दौरान 17 चौके और नौ छक्के जड़े जिससे आस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां विश्व कप के अपने अंतिम लीग मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए अच्छा अभ्यास किया।

आस्ट्रेलिया ने मार्श के तीसरे वनडे शतक तथा डेविड वार्नर (53 रन) और स्टीव स्मिथ (नाबाद 63 रन) के अर्धशतकों की बदौलत 307 रन का लक्ष्य 32 गेंद रहते हासिल कर लिया। अब पांच बार की चैम्पियन आस्ट्रेलिया का सामना कोलकाता में सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा।

बांग्लादेश ने अपना अभियान एक और हार से समाप्त किया और अब टीम उम्मीद करेगी कि भारत रविवार को नीदरलैंड को हरा दे ताकि वह पाकिस्तान में होने वाली 2025 चैम्पियंस ट्राफी के लिए क्वालीफाई करने के लिऐ अपने आठवें स्थान पर कायम रहे।

11 Nov, 23 : 07:42 PM

ENG vs PAK Score: एशिया के पहले बॉलर...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/eng-vs-pak-score-bowlers-conceding-most-runs-in-a-world-cup-edition-533-haris-rauf-526-adil-rashid-b507/

11 Nov, 23 : 07:32 PM

11 Nov, 23 : 07:32 PM

11 Nov, 23 : 07:32 PM

11 Nov, 23 : 07:23 PM

स्टोक्स की धमाकेदार पारी, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 338 रन का लक्ष्य दिया

पिछले मैच में शतक जड़ने वाले बेन स्टोक्स सहित तीन खिलाड़ियों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में शनिवार को यहां नौ विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इंग्लैंड की तरफ से स्टोक्स (76 गेंदों पर 84 रन), जॉनी बेयरस्टो (61 गेंदों में 59 रन) और जो रूट (72 गेंदों में 60 रन) ने अर्धशतक लगाए।

पाकिस्तान की तरफ से तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने 64 रन देकर तीन जबकि शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद वसीम ने दो-दो विकेट लिए। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 6.4 ओवर में लक्ष्य हासिल करना होगा जो कि संभव नहीं है। वह हालांकि कम से कम 188 रन बनाकर शीर्ष पांच टीम में शामिल रहकर अपने अभियान का अंत कर सकता है।

इंग्लैंड का स्कोर 40 ओवर के बाद दो विकेट पर 240 रन था। उसने अंतिम 10 ओवर में 97 रन बनाए लेकिन इस बीच सात विकेट भी गंवाए। रऊफ ने रिवर्स स्विंग लेती गेंद पर स्टोक्स को बोल्ड करके उन्हें शतक नहीं बनाने दिया। रऊफ हालांकि किसी एक टूर्नामेंट में 500 से अधिक रन देने वाले पहले एशियाई गेंदबाज भी बने।

स्टोक्स ने पुल और रिवर्स स्वीप का अच्छा नमूना पेश किया तथा अपनी पारी में दो छक्के और 11 चौके लगाए। उन्होंने रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए 132 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। बेयरस्टो और डेविड मलान (39 गेंदों पर 31 रन) ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़कर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे इंग्लैंड को तेजतर्रार शुरुआत दिलाई।

अफरीदी और रऊफ ने पहले तीन ओवर में बल्लेबाजों को परेशान किया लेकिन इसके बाद गेंद ने लगातार सीमा रेखा के दर्शन किए जिससे इंग्लैंड पहले पावरप्ले में 72 रन बनाने में सफल रहा। मलान के आउट होने से यह साझेदारी टूटी। स्पिनर इफ्तिखार अहमद की गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने गोता लगाकर उनका कैच लपका।

बेयरस्टो अपने अर्धशतक को शतक में नहीं तब्दील कर पाए। उन्होंने रऊफ को अपना विकेट इनाम में दिया। पाकिस्तान का क्षेत्रक्षण अच्छा नहीं रहा। उन्होंने कुछ कैच टपकाए जिनमें स्टोक्स का कैच भी शामिल है। जब वह 10 रन पर खेल रहे थे तब अफरीदी ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया था।

अफरीदी ने इससे पहले मलान को भी जीवनदान दिया था। तब इस बल्लेबाज ने खाता भी नहीं खोला था। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर फिर से लंबी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 27 रन बनाए जबकि हैरी ब्रुक ने 30 रन का योगदान दिया।

11 Nov, 23 : 06:59 PM

CWC World Cup semifinal 2023: कंफर्म-कंफर्म...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/cwc-world-cup-semifinal-2023-ind-vs-nz-aus-vs-sa-15-and-16-nov-semifinal-19-nov-final-narendra-modi-b507/

11 Nov, 23 : 06:51 PM

11 Nov, 23 : 06:50 PM

11 Nov, 23 : 06:50 PM

11 Nov, 23 : 06:49 PM

11 Nov, 23 : 06:47 PM

11 Nov, 23 : 06:30 PM

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच विश्व कप मैच का स्कोर

इंग्लैंड पारी:

डेविड मलान का मोहम्मद रिजवान बो इफ्तिाखार अहमद 31

जॉनी बेयरस्टो का आगा सलमान बो हारिस रऊफ 59

जो रूट का शादाब खान बो शाहीन शाह अफरीदी 60

बेन स्टोक्स बो शाहीन शाह अफरीदी 84

जोस बटलर रन आउट 27

हैरी ब्रुक का शाहीन शाह अफरीदी बो हारिस रऊफ 30

मोईन अली बो हारिस रऊफ 08

क्रिस वोक्स नाबाद 04

डेविड विले का इफ्तिखार अहमद बो मोहम्मद वसीम 15

गुस एटकिन्सन बो मोहम्मद वसीम 00

आदिल राशिद नाबाद 00

अतिरिक्त : 19 रन

कुल : 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन

विकेट पतन : 1-82, 2-108, 3-240, 4-257, 5-302, 6-308, 7-317, 8-336, 9-336

गेंदबाजी:

शाहीन शाह अफरीदी 10-1-72-2

हारिस रऊफ 10-0-64-3

इफ्तिखार अहमद 7-0-38-1

मोहम्मद वसीम 10-0-74-2

शादाब खान 10-0-57-0

आगा सलमान 3-0-25-0 

11 Nov, 23 : 06:26 PM

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस लक्ष्य को 6.4 ओवर में हासिल करना होगा

11 Nov, 23 : 06:26 PM

शीर्ष 7 में बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों के लिए भारत में सबसे कम वनडे बल्लेबाजी औसत

13.52 - गाइ व्हिटाल (जिम्बाब्वे)

13.81 - जोस बटलर (इंग्लैंड)

15.66 - अजीत अगरकर (भारत)

20.16 - एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड)

23.38 - मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान), 15 पारियां

11 Nov, 23 : 06:25 PM

विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन देने वाले गेंदबाज़

533 - हारिस रऊफ़ (पाकिस्तान, 2023)

526 - आदिल रशीद (इंग्लैंड, 2019)

525 - दिलशान मदुशंका (श्रीलंका, 2023)

502 - मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया, 2019)

484 - मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश, 2019)

481 - शाहीन अफ़रीदी (पाकिस्तान, 2023)

11 Nov, 23 : 06:24 PM

हारिस रऊफ़ आज

पहले तीन ओवर: 0/31 (ईआर: 10.33)

अंतिम सात ओवर: 3/33 (ईआर: 4.71)

11 Nov, 23 : 06:24 PM

ईडन गार्डन्स में सबसे बड़ा वनडे स्कोर

404/5 - भारत बनाम श्रीलंका, 2014

337/9 - इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, 2023

विश्व कप 326/5 - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2023

विश्व कप 321/8 - इंग्लैंड बनाम भारत, 2017

11 Nov, 23 : 06:23 PM

यह विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का सर्वोच्च स्कोर भी है, जिसने 2019 में ट्रेंट ब्रिज में असफल रन-चेज़ में उनके 334/9 को पीछे छोड़ दिया।

11 Nov, 23 : 06:22 PM

AUS vs BAN: मिचेल मार्श की नाबाद 177...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/aus-vs-ban-cwc-2023-australia-defeated-bangladesh-by-8-wickets-with-mitchell-starcs-unbeaten-inning-b628/

11 Nov, 23 : 06:22 PM

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा पारी स्कोर

401/6 - न्यूज़ीलैंड, बेंगलुरु, 2023

367/9 - ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, 2023

344/9 - श्रीलंका, हैदराबाद, 2023

337/9 - इंग्लैंड, कोलकाता, 2023

336/5 - भारत, मैनचेस्टर, 2019

11 Nov, 23 : 06:21 PM

CWC 2023 में डेथ ओवरों में सर्वाधिक विकेट (41-50)

10 - हारिस रऊफ़

7-जसप्रीत बुमराह

7 - मोहम्मद वसीम जूनियर

7- शाहीन अफरीदी

11 Nov, 23 : 06:17 PM

AUS vs BAN: मिचेल मार्श की नाबाद 177 रनों की पारी....

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/aus-vs-ban-cwc-2023-australia-defeated-bangladesh-by-8-wickets-with-mitchell-starcs-unbeaten-inning-b628/

11 Nov, 23 : 06:09 PM

हमारे मध्यक्रम ने अहम भूमिका निभाई है, आंकड़ों से उनका आकलन न करें: द्रविड़

भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाजों विशेषकर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को लेकर विश्व कप से पहले थोड़ी चिंता बनी हुई थी लेकिन उन्होंने अब तक जिस तरह से प्रदर्शन किया है उस पर मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने शनिवार को प्रसन्नता व्यक्त की। राहुल और अय्यर दोनों ने चोट से उबरने के बाद वापसी की थी।

उन्होंने हालांकि अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान की। राहुल ने अब तक 245 और अय्यर ने 293 रन बनाए हैं। द्रविड़ ने नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा,‘‘ आपका मध्यक्रम चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किस तरह का प्रदर्शन करता है, इससे संभवत: यह तय होता है कि आप कैसा प्रदर्शन करते हैं।

हमारे शीर्ष क्रम ने असाधारण प्रदर्शन किया, लेकिन मेरा मानना है कि हमारे मध्यक्रम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’’ द्रविड़ इस बात को लेकर चिंतित नहीं थे कि राहुल और अय्यर के आंकड़े टीम के अन्य बल्लेबाजों की तरह आकर्षक नहीं थे। उन्होंने कहा,‘‘आप आंकड़ों के आधार पर उनका आकलन नहीं कर सकते हैं।

इससे आपको तस्वीर का एक पहलू ही नजर आएगा जबकि 30 और 40 रन की उनकी पारियां बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। हमारे मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है फिर चाहे वहां श्रेयस हो या राहुल या सूर्यकुमार यादव। जड्डू (रविंद्र जडेजा) ने धर्मशाला में महत्वपूर्ण पारी खेली थी।’’

राहुल और अय्यर के अलावा भारत विश्व कप से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा की फिटनेस को लेकर भी चिंतित था लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके अपना प्रभाव छोड़ा। बुमराह ने अभी तक आठ मैच में 15 विकेट लिए हैं।

द्रविड़ ने कहा ,‘‘इन खिलाड़ियों की वापसी के लिए सोच विचार करके योजना बनाई गई थी। इसके लिए आपको थोड़ा किस्मत का भी साथ चाहिए होता है। हमारे लिए यह बहुत अच्छा रहा कि इन खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से ठीक पहले फिट होकर वापसी की।’’

11 Nov, 23 : 06:07 PM

पैडी अपटन के साथ सत्र ने मुझे फिर से दृष्टिकोण हासिल करने में मदद की: कोहली

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों के अपने संघर्षों को छुपाया नहीं है और उन्होंने स्वीकार किया कि राष्ट्रीय टीम के पूर्व मानसिक अनुकूलन कोच पैडी अपटन ने पिछले साल आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के दौरान खेल के प्रति दृष्टिकोण को हासिल करने में मदद की।

अपटन भारत के 2011 विश्व कप अभियान में गैरी कर्स्टन के सहायक कोच थे और 2022 के टी20 विश्व कप के लिए उन्हें संक्षिप्त कार्यकाल के लिए भारतीय टीम ने वापस बुलाया था। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंद में 82 रन (छह चौके और चार छक्के) की पारी खेलकर मैच का रूख ही बदल दिय था।

आधुनिक युग के इस महान बल्लेबाज ने कहा कि अपटन के साथ लगातार बातचीत से उन्हें मजबूत बनने में मदद मिली। कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘मैंने उनके साथ काफी बातचीत की और मैं उस समय उनकी काफी प्रशंसा करता था क्योंकि उन्होंने मेरी कमियों पर काम करने में मदद की।

उन्होंने कहा कि वही चीज करो जो तुम तब करते थे जब तक अच्छा क्रिकेट खेलते थे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं किस दौर से गुजरा और लंबे करियर का चक्र क्या होता है, इसके उतार चढ़ाव, वह (पैडी अपटन) क्रिकेट के नजरिये से बखूबी समझते थे। वह खुद भी क्रिकेटर थे। और इसके बाद खेल मनोवैज्ञानिक बनने से आप खेल को अच्छी तरह समझते हो। ’’

कोहली ने कहा, ‘‘अगर आप क्रिकेट नहीं खेले होते हो और आप खेल की चुनौतियों और संघर्ष के बारे में बताते हो तो यह अलग होता है। लेकिन जो क्रिकेट खेल चुके हैं, उन्हें खेल की बारीकी का ज्ञान होता है, वे रन आउट होने और कैच लेने में एक सेंटीमीटर के अंतर को समझ सकते हैं। ’’

11 Nov, 23 : 06:06 PM

भारत के खिलाफ करियर बदलने वाले मैच के लिए तैयार नीदरलैंड के वान बीक

नीदरलैंड के आल राउंडर लोगान वान बीक का मानना है कि भारत के खिलाफ रविवार को होने वाला विश्व कप मैच उनकी टीम के खिलाड़ियों के लिए करियर बदलने का मौका है। वान बीक ने सात मैच में 12 विकेट चटकाये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम खचाखच भरे चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस समय दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलकर सबसे अद्भुत क्रिकेट अनुभव हासिल करने के करीब हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हां, यह थोड़ा दबाव भरा भी है लेकिन उत्साह भरा भी है।

यह हमारे लिए एक मौका है और अगर हमारे खिलाड़ी उन्हें हराने में सफल रहते हैं तो यह बहुत बड़ा उलटफेर होगा और कुछ खिलाड़ी शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन की बदौलत अपने करियर की दिशा बदल सकते हैं। ’’

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन की सराहना करते हुए वान बीक उनसे मिलने वाली चुनौती से पूरी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बुमराह, शमी और सिराज, उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखना शानदार है। रविवार को उनका सामना करना काफी कठिन है। उनकी गेंदबाजी की शैली बहुत अलग है लेकिन उनकी निरंतरता का मैं कायल हूं। ’’

11 Nov, 23 : 06:06 PM

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 338 रन का लक्ष्य दिया

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में शनिवार को यहां नौ विकेट पर 337 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स (84), जो रूट (60) और जॉनी बेयरस्टो (59) ने अर्धशतक लगाए। पाकिस्तान की तरफ से तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने तीन विकेट लिए।

11 Nov, 23 : 05:59 PM

इंग्लैंड ने धीमी और तीखी पिच पर 337 रन का मजबूत स्कोर बनाया...

11 Nov, 23 : 05:58 PM

11 Nov, 23 : 05:58 PM

11 Nov, 23 : 05:57 PM

11 Nov, 23 : 05:29 PM

11 Nov, 23 : 05:20 PM

World Cup 2023: पाकिस्तान वापस लौटते ही कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं बाबर...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/babar-azam-may-resign-from-captaincy-as-soon-as-he-returns-to-pakistan-world-cup-2023-b659/

11 Nov, 23 : 05:04 PM

CWC ODI World Cup 2023: विश्व कप में भारत की लगातार आठ मैच...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/cwc-odi-world-cup-2023-indias-8-consecutive-matches-world-cup-rohit-sharma-unmatched-among-captains-b507/

11 Nov, 23 : 04:59 PM

11 Nov, 23 : 04:59 PM

11 Nov, 23 : 04:58 PM

ENG vs PAK Live Score

11 Nov, 23 : 04:39 PM

Angelo Mathews controversial: ‘टाइम आउट’ पर विवाद जारी...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/angelo-mathews-controversial-world-cup-2023-umpires-correctly-gave-mathews-out-mcc-releases-b507/

11 Nov, 23 : 04:31 PM

11 Nov, 23 : 04:31 PM

11 Nov, 23 : 04:31 PM

11 Nov, 23 : 04:31 PM

11 Nov, 23 : 04:30 PM

11 Nov, 23 : 03:46 PM

11 Nov, 23 : 03:46 PM

11 Nov, 23 : 03:33 PM

11 Nov, 23 : 03:33 PM

11 Nov, 23 : 03:32 PM

11 Nov, 23 : 03:29 PM

11 Nov, 23 : 03:28 PM

11 Nov, 23 : 03:27 PM

हृदय के 74 रन, बांग्लादेश ने आस्ट्रेलिया को दिया 307 रन का लक्ष्य

तौहिद हृदय (74 रन) के अर्धशतक की बदौलत बांग्लादेश ने शनिवार को यहां विश्व कप के अंतिम मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ विकेट पर 306 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। हृदय ने 79 गेंद की पारी के दौरान पांच चौके और दो छक्के जड़े।

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 22 वर्षीय हृदय के अलावा कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सका। एडम जम्पा (32 रन देकर दो विकेट) ने दो विकेट झटके जिससे वह इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गये।

11 Nov, 23 : 03:17 PM

11 Nov, 23 : 02:58 PM

11 Nov, 23 : 02:44 PM

PAK vs ENG, CWC 2023: डेविड मलान का पाकिस्तान के खिलाफ हो सकता है आखिरी वनडे, बल्लेबाज ने दिए संकेत

 

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/pak-vs-eng-cwc-2023-david-malans-last-odi-could-be-against-pakistan-batsman-gave-hints-b628/

11 Nov, 23 : 02:43 PM

World Cup 2023: सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हम हर हालत में जीत के इरादे से उतरेंगे : वान डेर डुसेन

 

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/will-go-against-australia-in-semi-finals-intention-of-winning-at-any-cost-van-der-dussen-world-cup-b659/

11 Nov, 23 : 02:42 PM

Sri Lanka Cricket: आईसीसी ने नियमों के उल्लंघन को लेकर श्रीलंका क्रिकेट को किया निलंबित

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/sri-lanka-cricket-suspended-by-icc-over-breach-of-regulations-b628/

11 Nov, 23 : 02:41 PM

ENG vs PAK Live Score: मलान-बेयरस्टो ने की अर्धशतकीय साझेदारी 

मलान-बेयरस्टो क्रीज पर हैं। इस विश्वकप में ये केवल दूसरी बार है जब इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय साझेदारी की है। मलान 20 और बेयरस्टो 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11 Nov, 23 : 01:43 PM

11 Nov, 23 : 01:42 PM

ENG vs PAK Live Score: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड-- बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल राशिद

पाकिस्तान-- अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ

Open in app