DY Patil T20 Cup 2024: पंजाब किंग्स के लिए खुशखबरी, कप्तान ने खोले हाथ, 28 गेंद में कूटे 39 रन, टीम को एक रन से मिली मात

DY Patil T20 Cup 2024: भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन ने बुधवार को यहां प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते हुए डीवाई पाटिल टी20 कप में 28 गेंद में 39 रन की पारी खेली लेकिन उनकी टीम डीवाई पाटिल ब्ल्यू को टाटा स्पोर्ट्स क्लब ने एक रन से हरा दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 28, 2024 6:01 PM

Open in App
ठळक मुद्देधवन ने 28 गेंद में 39 रन की पारी खेली।38 साल के धवन ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के मारे।अभिजीत तोमर के साथ 7.1 ओवर में 64 रन की साझेदारी की।

DY Patil T20 Cup 2024: भारत के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन ने आईपीएल 2024 से पहले फॉर्म में आ गए हैं। पंजाब किंग्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। धवन इस टीम के कप्तान हैं। कई साल से धवन भारतीय टीम से बाहर हैं। सराहनीय पारी खेलकर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है। हालांकि टीम को एक रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम डीवाई पाटिल ब्लू को बुधवार को तालेगांव के डीवाई पाटिल ग्राउंड में डीवाई पाटिल टी20 कप 2024 के 18वें संस्करण में टाटा स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ एक रन से हार का सामना करना पड़ा। धवन ने 28 गेंद में 39 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से पिछला मैच 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में खेलने वाले 38 साल के धवन ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के मारे। पिछला प्रतिस्पर्धी मुकाबला आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले धवन ने 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिजीत तोमर के साथ 7.1 ओवर में 64 रन की साझेदारी की।

नूतन गोयल 35 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने शुभम दुबे (42) के साथ पांचवें विकेट के लिए 58 रन जोड़े। डीवाई पाटिल ब्ल्यू की टीम हालांकि सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी और एक रन से मैच हार गई। ब्ल्यू टीम की ओर से खेल रहे पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना पवेलियन लौटे।

टॅग्स :शिखर धवनIPLआईपीएल 2024पंजाब किंग्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या