मुंबई क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बनने जा रहे व्यवसायी विजय पाटिल

पाटिल अभी नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल खेल अकादमी के अध्यक्ष हैं। नामांकनों की जांच के बाद उम्मीद्वारों की वैध सूची कल शाम को जारी कर दी जाएगी।

By भाषा | Published: October 1, 2019 08:48 PM2019-10-01T20:48:10+5:302019-10-01T20:48:10+5:30

Dr. Vijay Patil likely to be elected MCA President | मुंबई क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बनने जा रहे व्यवसायी विजय पाटिल

मुंबई क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बनने जा रहे व्यवसायी विजय पाटिल

googleNewsNext

व्यवसायी विजय पाटिल का का मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है। उन्होंने मंगलवार को नामांकन किया। पाटिल पिछली बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े थे लेकिन राकांपा प्रमुख शरद पवार से हार गये थे। पवार ने हालांकि बाद में लोढ़ा पैनल की सिफारिशों के कारण त्यागपत्र दे दिया था।

इस बार हालांकि पता चला है कि पाटिल को निर्विरोध चुना जाएगा। पाटिल अभी नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल खेल अकादमी के अध्यक्ष हैं। एमसीए की तदर्थ प्रबंधन समिति के एक सदस्य ने पत्रकारों से कहा कि 14 पदों के लिये 38 उम्मीद्वार मैदान में है। नामांकनों की जांच के बाद उम्मीद्वारों की वैध सूची कल शाम को जारी कर दी जाएगी।

Open in app