CWC ODI World Cup 2023: 23 साल में तीन शतक, रचिन ने तोड़ा तेंदुलकर का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, जानें

CWC ODI World Cup 2023: 25 साल के होने से पहले विश्व कप में सर्वाधिक शतक लगाने वालों की सूची में महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 04, 2023 2:28 PM

Open in App
ठळक मुद्देसचिन तेंदुलकर ने दो शतक लगाए थे।रचिन ने अपने करियर में तीन शतक जमाए हैं।94 गेंदों पर 15 चौकों और 1 छक्के की मदद से 108 रन बनाकर आउट हुए।

CWC ODI World Cup 2023: रचिन रवींद्र ने बेंगलुरु में पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी विश्व कप 2023 का अपना तीसरा शतक लगाया। प्रतियोगिता की पहली गेंद से ही प्रभावशाली प्रदर्शन किया और 25 साल के होने से पहले विश्व कप में सर्वाधिक शतक लगाने वालों की सूची में महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।

अपने पहले विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रनः (Most runs in their maiden World Cup edition)-

532 - 2019 में जॉनी बेयरस्टो (11 पारी)

522 - 2023 में रचिन रवींद्र (8 पारी)

474 - बाबर आजम 2019 (8 पारी)

465 - 2019 में बेन स्टोक्स (10 पारी)।

जहां सचिन ने दो शतक लगाए थे, वहीं रचिन ने अपने करियर में तीन शतक जमाए हैं। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज 94 गेंदों पर 15 चौकों और 1 छक्के की मदद से 108 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद वसीम जूनियर की गेंद पर सऊद शकील ने उनका कैच लपका। कप्तान केन विलियमसन के साथ 180 रन साझेदारी की, जिन्होंने 79 गेंदों पर 95 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपKane Richardsonन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमसचिन तेंदुलकरSachin Tendulkar

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या