CSK vs GT IPL 2024: गुजरात टाइटंस बॉलर को जमकर फोड़ते हैं रुतुराज, 5 मैच, 4 फिफ्टी, 304 रन और 207 गेंद

CSK vs GT IPL 2024: 5 मैच में 4 अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं और इस बीच 304 रन बनाने के लिए 207 गेंद का सामना किया।  

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 26, 2024 12:56 PM

Open in App
ठळक मुद्देछह विकेट से जीत के साथ की।जीटी ने मुंबई इंडियंस को हराया। रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला जमकर बोलता है।

CSK vs GT IPL 2024: टीम इंडिया के दो युवा खिलाड़ी कप्तान के रूप में एक-दूसरे पर हमला करेंगे। रोमांचक होने की उम्मीद है। चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार को चेन्नई में सीजन के अपने दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। सीएसके ने अभियान की शुरुआत सीजन के शुरुआती मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ छह विकेट से जीत के साथ की। इस बीच जीटी ने मुंबई इंडियंस को हराया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला जमकर बोलता है। 5 मैच में 4 अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं और इस बीच 304 रन बनाने के लिए 207 गेंद का सामना किया। 

गुजरात टाइटंस VS रुतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स कप्तान)

 1ः 73 (48)

2ः 53 (49)

3ः 92 (50)

4ः 60 (44)

5ः 26 (16)।

सीएसके और जीटी दोनों के पास रुतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल के रूप में नए कप्तान हैं। गायकवाड़ का आईपीएल में राशिद खान के खिलाफ मजबूत रिकॉर्ड है। सीएसके के कप्तान ने राशिद के खिलाफ सात पारियों में 60 गेंदों पर 47.5 की औसत और 158.3 की स्ट्राइक रेट से 95 रन बनाए हैं। केवल संजू सैमसन (111) ने फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में राशिद के खिलाफ गायकवाड़ से अधिक रन बनाए हैं।

सीएसके बनाम जीटी: आमने-सामने का रिकॉर्ड देखें तो कुछ इस प्रकार है। दोनों टीम पांच बार एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं। जीटी की टीम 3-2 से आगे है। आईपीएल 2023 फाइनल में पिछली मुलाकात हुई थी और जहां पर महेंद्र सिंह धोनी की पिछली टीम ने बाजी मारी थी। सीएसके ने 5वीं बार खिताब पर कब्जा किया और मुंबई इंडियंस की बराबरी की।

 

टॅग्स :आईपीएल 2024IPLगुजरात टाइटन्सचेन्नई सुपर किंग्सऋतुराज गायकवाड़एमएस धोनीशुभमन गिल

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या