'ऑनलाइन क्रिकेट कोचिंग' दे रहे महेंद्र सिंह धोनी, वीडियो सेशन को देख रहे तकरीबन 10,000 लोग

दुनिया भर में कोरोना वायरस से अब तक 16 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 1,00,661 तक पहुंच गई है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 11, 2020 02:10 PM2020-04-11T14:10:30+5:302020-04-11T14:10:30+5:30

Coronavirus Lockdown: MS Dhoni, R Ashwin facilitate online cricket coaching | 'ऑनलाइन क्रिकेट कोचिंग' दे रहे महेंद्र सिंह धोनी, वीडियो सेशन को देख रहे तकरीबन 10,000 लोग

'ऑनलाइन क्रिकेट कोचिंग' दे रहे महेंद्र सिंह धोनी, वीडियो सेशन को देख रहे तकरीबन 10,000 लोग

googleNewsNext
Highlightsपूरे विश्व में कोरोना महामारी का प्रकोप।ऑनलाइन क्रिकेट कोचिंग दे रहे महेंद्र सिंह धोनी और अश्विन।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लॉकडाउन के बीच क्रिकेट की ऑनलाइन कोचिंग दे रहे हैं। उनके अलावा ऐसा ही कुछ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी कर रहे हैं। दोनों क्रिकेटर ये ऑनलाइन कोचिंग अपनी-अपनी क्रिकेट अकादमियों के बच्चों को दे रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक धोनी के एक वीडियो सेशन को तकरीबन 10 हजार लोग देख रहे हैं। कोच सत्रजीत लाहिरी ने बताया, "इसके लिए क्रिकेटर एप का उपयोग करते हैं, जहां वह डेमो ड्रिल्स भी करते हैं। बच्चों को अपने वीडियो भी अपलोड करने होते हैं ताकि उन पर नजर रखी जा सके और फीडबैक दिया जा सके।"

कैसे होती है ऑनलाइन ट्रेनिंग: इसके लिए बल्लेबजों पहले गेंद को दीवार पर मारते हैं फिर उसे हल्के हाथों से खेलकर वो वीडियो अपलोड करते हैं, जबकि गेंदबाज अपने एक्शन का वीडियो एप डालते हैं।

दुनिया भर में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को एक लाख के आंकड़े को पार कर गई। इटली में 18,849 लोगों की मौत हुई हैं। यह विश्व भर में किसी देश में सबसे अधिक मृतक संख्या है, जबकि उसके बाद अमेरिका में 17,925 लोगों की मौत हुई है। वहीं, स्पेन में 15,843 लोगों की मौत हुई है। 

Open in app