न्यूजीलैंड ने दर्ज की बड़ी जीत, क्रिस गेल को पीछे छोड़ इस बल्लेबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कोलिन मुनरो ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया और क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।

By सुमित राय | Published: January 3, 2018 04:14 PM2018-01-03T16:14:10+5:302018-01-03T16:16:00+5:30

Colin Munro becomes first to three T20 centuries | न्यूजीलैंड ने दर्ज की बड़ी जीत, क्रिस गेल को पीछे छोड़ इस बल्लेबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड ने दर्ज की बड़ी जीत, क्रिस गेल को पीछे छोड़ इस बल्लेबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

googleNewsNext

कोलिन मुनरो (104) के बेहतरीन शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने मंगलवार को वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में 119 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इसी के साथ उसने तीन टी-20 मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली। यह रनों के लिहाज से न्यूजीलैंड की इस प्रारूप में सबसे बड़ी जीत है। अंतर्राष्ट्रीय टी-20 इतिहास में यह रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत है।

कोलिन मुनरो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस मैच में कोलिन मुनरो ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। मुनरो ने 53 गेंदों में 3 चौके और 10 छक्कों की मदद से 104 रनों की पारी खेली। मुनरो का इंटरनेशनल टी-20 मैच में ये तीसरी शतक है। मुनरो अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में तीन शतक जमाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

मुनरो की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और मुनरो की 53 गेंदों में तीन चौके और 10 छक्कों की मदद से खेली गई शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। यह न्यूजीलैंड का इस प्रारूप में सबसे बड़ा स्कोर भी है। 

124 रन पर ढेर हुई वेस्टइंडीज की टीम

वेस्टइंडीज की टीम इस विशाल लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 16.3 ओवरों में 124 रनों पर ही ढेर हो गई। उसके लिए सबसे ज्यादा 46 रन आंद्रे फ्लैचर ने बनाए। 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी किवी टीम को मुनरो और मार्टिन गुप्टिल (63) ने शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए सिर्फ 11.3 ओवरों में 136 रन जोड़े। रयाद एमरिट ने गुप्टिल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। गुप्टिल ने 51 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाए। 

मुनरो का प्रहार जारी रहा। हालांकि, दूसरे छोर से विकेट गिर रहे थे। मुनरो ने अपने टी-20 करियर का तीसरा शतक जड़ा। वह टी-20 में तीन शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह आखिरी ओवर की पहली गेंद पर कार्लोस ब्राथवेट का शिकार बने। मुनरो को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

वेस्टइंडीज की शुरुआत रही खराब

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर चाडविक वाल्टन बिना खाता खोले टिम साउदी का शिकार बने। क्रिस गेल को भी साउदी ने अपना शिकार बनाया। यह दोनों बल्लेबाज दो के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। 

फ्लैचर और पावेल ने टीम का स्कोर 42 तक पहुंचाया, लेकिन इसी स्कोर पर पावेल पवेलियन लौट गए। यहां से विंडीज की पारी संभल नहीं पाई और बड़े अंतर से मैच हार गई।

(आईएएनएस से इनपुट)

Open in app