मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों में खौफ फैलाने वाले क्रिस गेल ने पहनी सलवार, वीडियो देख फैंस हुए हैरान

वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल टी-20 के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। क्रिस गेल के नाम बड़े-बड़े कई रिकॉर्ड दर्ज है।

By अमित कुमार | Published: February 26, 2021 08:51 PM2021-02-26T20:51:49+5:302021-02-26T20:51:49+5:30

Chris Gayle Takes On Putting Drawstring During A Shalwar Challenge video goes viral | मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों में खौफ फैलाने वाले क्रिस गेल ने पहनी सलवार, वीडियो देख फैंस हुए हैरान

क्रिस गेल। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

googleNewsNext
Highlightsदुनियाभर में होने वाली लीगों में क्रिस गेल हिस्सा लेते हैं। क्रिस गेल इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग में अपने बल्ले से रन बरसा रहे हैं।गेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में देश-विदेश से कई बड़े खिलाड़ी आकर हिस्सा लेते हैं। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेलने वाले क्रिस गेल में पीएसएल का अहम हिस्सा रहे हैं। लेकिन इस सीजन सिर्फ दो मैच खेलने के बाद ही वह वापस अपने देश वेस्टइंडीज लौट रहे हैं। 

लीग को छोड़कर जाने से पहले क्रिस गेल ने कुछ ऐसा किया जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में, क्रिस को एक रिकॉर्ड समय के भीतर सलवार में नाड़ा लगाने के लिए कहा जाता है। गेल इस चैलेंज को अपना तो लेते हैं लेकिन वो इसे करने में विफल हो जाते हैं। गेल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस पर लगातार अपनी प्रितिक्रियाएं दे रहे हैं। 

पाकिस्तान सुपर लीग के एक मुकाबले में एक बार फिर क्रिस गेल का विस्फोटक अंदाज देखने को मिला। क्रिस गेल ने महज 40 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 68 रनों की धमाकेदार पारी खेली। लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। टीम भले ही हार गई हो, लेकिन क्रिस गेल ने इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

गेल दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने पहले 10 पूर्ण सदस्य देशों में खेले गए टी-20 मैच में 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली है। इससे पहले वर्ल्ड का कोई भी बल्लेबाज इस तरह का रिकॉर्ड नहीं बना पाया था। करांची के नेशनल स्टेडियम में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलते हुए क्रिस गेल ने यह कारनामा किया। क्रिस गेल आईपीएल में भी कई बड़े रिकॉर्ड बना चुके हैं।

Open in app