RCB vs CSK: हार के बावजूद धोनी ने बैंगलोर के खिलाफ बना डाले ये 5 बड़े रिकार्ड्स

बैंगलोर के खिलाफ चेन्नई की टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कप्तान एमएस धोनी ने अपनी शानदार पारी के दौरान 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

By सुमित राय | Published: April 22, 2019 01:43 PM2019-04-22T13:43:07+5:302019-04-22T13:43:07+5:30

Chennai Super King's Captain MS Dhoni create 5 big records against Royal Challengers Match | RCB vs CSK: हार के बावजूद धोनी ने बैंगलोर के खिलाफ बना डाले ये 5 बड़े रिकार्ड्स

बैंगलोर के खिलाफ धोनी ने उमेश यादव के आखिरी ओवर में 24 रन बनाए

googleNewsNext
Highlightsचेन्नई की ओर से धोनी ने 48 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्के की मदद से नाबाद 84 रन बनाए।बैंगलोर ने चेन्नई को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हरा दिया।बैंगलोर ने 162 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन चेन्नई की टीम 160 रन ही बना पाई।

आईपीएल 2019 के 39वें मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स को एक रनों से हरा दिया। चेन्नई की टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कप्तान एमएस धोनी ने अपनी शानदार पारी के दौरान 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

धोनी ने खेली टी20 की सबसे बड़ी पारी

बैंगलोर के खिलाफ धोनी ने 48 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 84 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जो धोनी के टी20 करियर की सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले धोनी का टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर 79 रन था, जो उन्होंने पिछले साल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बनाया था। अगर टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो धोनी का उच्चतम स्कोर 56 रन है।

धोनी ने आईपीएल में पूरे किए 200 छक्के

धोनी ने इस मैच में छक्कों का दोहरा शतक पूरा कर लिया और आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। धोनी के नाम टूर्नामेंट में 184 मुकाबलों में 203 छक्के हो गए है। धोनी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल ने 121 मैच में सबसे ज्यादा 323 और बैंगलोर के एबी डिविलियर्स ने 150 मैच में 204 छक्के लगाए हैं।

कप्तान के तौर पर पूरे किए 4000 रन

धोनी ने इस मैच में 84 रनों की पारी के दौरान आईपीएल में कप्तान के रूप में 4000 रन भी पूरे कर लिए। वे वे इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले कप्तान हैं। धोनी ने 166 मैच में कप्तानी की, जिनमें 4040 रन बनाए। धोनी अब तक 168 मुकाबलों में कप्तानी कर चुके हैं और 101 मैचों में जीत हासिल की है। धोनी को 65 मुकाबलों में हार मिली है, जबकि एक का नतीजा नहीं निकला। धोनी आईपीएल में 100 मैच जीतने वाले पहले कप्तान हैं। चेन्नई के कप्तान के रूप में 154 मैच में 96 जीत चुके हैं। वे 14 मैच में पुणे सुपरजाएंट्स की कप्तानी भी कर चुके हैं।

उमेश यादव के ओवर में बनाए 24 रन

बैंगलोर के खिलाफ धोनी ने उमेश यादव के आखिरी ओवर में 24 रन बनाए, जो आईपीएल 2019 में एक ओवर में बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे ज्यादा जोस बटलर और आंद्रे रसेल ने 28-28 रन बनाए हैं, जबकि मोइन अली ने एक ओवर में 26 रन जड़े हैं। इसके अलावा क्रिस गेल, सुनील नरेन और संजू सैमसन एक ओवर में 24-24 रन बना चुके हैं।

धोनी ने लगाया 111 मीटर का लंबा छक्का

बैंगलोर और चेन्नई के बीच मैच का आखिरी ओवर फेंकने के लिए कप्तान कोहली ने गेंद उमेश यादव को थमाई और धोनी ने तीन छक्के के अलावा एक चौका जड़ दिया दिया। धोनी ने दूसरी गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से इतना लंबा छक्का मारा कि गेंद मैदान के बाहर चली गई। धोनी का यह छक्के 111 मीटर का था, जो इस आईपीएल का सबसे लंबा छक्का है। धोनी के इस छक्के को देखकर फैंस के साथ-साथ मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के भी होश उड़ गए।

Open in app