IPL 2020: धोनी की बाइसेप्स देख दीवानी हुई ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, तारीफ में कह डाली दिल जीते वाली बात

धोनी के फैंस लंबे समय से आईपीएल में उनके खेलने का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को जब धोनी मैदान पर टॉस के लिए आए तो सोशल मीडिया पर उनके लुक और फिटनेस की चर्चाएं होने लगी।

By अमित कुमार | Published: September 20, 2020 11:16 AM

Open in App
ठळक मुद्देधोनी ने लॉकडाउन में अपनी फिटनेस पर खूब काम किया है।इस बात का सबूत पहले मैच में उनकी बॉडी देखकर पता चलता है। धोनी की झलक देखकर बॉलीवुड की एक्ट्रैस सैयामि खेर ने ट्वीट किया है जो खूब वायरल हो रहा है।

लंबे अर्से बाद धोनी जब शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलने उतरे तो उनके फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिला। धोनी की बल्लेबाजी के अलावा उनकी फिटनेस को लेकर भी फैंस अक्सर चर्चा करते रहते हैं। धोनी ने लॉकडाउन में अपनी फिटनेस पर खूब काम किया है। इस बात का सबूत पहले मैच में उनकी बॉडी देखकर पता चलता है। 

धोनी की झलक देखकर बॉलीवुड की एक्ट्रैस सैयामि खेर ने ट्वीट किया है जो खूब वायरल हो रहा है। सैयामि ने लिखा, धोनी की बात सुनकर अच्छा लगा, और टॉस में टीशर्ट से उनकी बाइसेप्स बाहर आ रही है। अब रोहित शर्मा का इंतजार हैं कि मैदान पर आए और चौके-छक्के की बरसात करें, मार्च से ही मैं इस पल का इंतजार कर ही थी। सैयामि ने यह ट्वीट मैच में हुए टॉस के दौरान किया था। 

तेंदुलकर और कोहली से ज्यादा लोकप्रिय धोनी

वहीं दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा कि दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भारत में लोकप्रियता सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ गयी है। पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर 13वें इंडियन प्रीमियर लीग की कमेंट्री के लिये यूएई में हैं। धोनी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 2019 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के बाद पहली बार कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेला।  

पूरे भारत में हैं धोनी के फैंस

आईपीएल के उदघाटन मैच से पूर्व गावस्कर ने कहा, ‘‘धोनी रांची से आये हैं जहां बहुत क्रिकेट संस्कृति नहीं है, इसलिए पूरा भारत उन्हें चाहता है। तेंदुलकर को चाहने वाले मुंबई और कोलकाता में तो कोहली को चाहने वाले दिल्ली और बेंगलुरू में अधिक मिलेंगे लेकिन धोनी के प्रशंसक पूरे भारत में हैं। ’’

टॅग्स :एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्सआईपीएल 2020बॉलीवुड गॉसिपक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या