Asian Games 2023 Ind Women vs SL Women Gold Medal: एशियाई खेलों में गोल्ड पर टीम इंडिया ने किया कब्जा, श्रीलंका को रजत और बांग्लादेश को कांस्य पदक

Asian Games 2023 India Women vs Sri Lanka Women Gold Medal final: भारत ने एशियाई खेलों की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 25, 2023 15:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश कर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। बांग्लादेश महिलाओं ने एशियाई खेलों 2023 में पाकिस्तान महिलाओं को हराकर कांस्य पदक जीता। पाकिस्तान की टीम चौथे स्थान पर रही और खाली हाथ लौटना पड़ेगा

Asian Games 2023 India Women vs Sri Lanka Women Gold Medal final: पहली बार एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश करते हुए टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए गोल्ड पर कब्जा कर लिया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को सोमवार को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

भारत की बेटियां ने चीन में झंडा फहरा दिया। ब्लू रंग की महिलाएं ने कमाल कर दिया। स्टैंड में मौजूद दर्शक विजेता टीम को खड़े होकर तालियाँ बजाई। भले ही पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन एशियाई खेलों में वे स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे हैं।

बल्लेबाजी के लिए सबसे अच्छी पिचें तो नहीं, लेकिन भारत ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में विजयी हुआ है। मंधाना और जेमिमा के बीच साझेदारी हुई। श्रीलंका ने रन चेज़ के पहले ओवर में 12 रन बनाए। भारत के लिए टिटास साधु सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहीं। तीन विकेट चटकाए और श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ तोड़ दी।

 

श्रीलंका को रजत और बांग्लादेश महिलाओं ने एशियाई खेलों 2023 में कांस्य पदक जीता। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 116 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 45 गेंद में 46 रन की पारी खेली। 4 चौके और एक छक्का मारा। जे रोडिग्स ने 40 गेंद खेलकर 42 रन बनाए। जिसमें 5 चौके शामिल हैं। श्रीलंका की टीम मात्र 97 रन बना सकी।

निगार सुल्ताना की अगुवाई वाली बांग्लादेश महिलाओं ने एशियाई खेलों 2023 में पाकिस्तान महिलाओं को हराकर कांस्य पदक जीता। टॉस जीतने के बाद टीम ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। पाकिस्तान की टीम चौथे स्थान पर रही और खाली हाथ लौटना पड़ेगा

टॅग्स :एशियन गेम्सटीम इंडियाआईसीसीबीसीसीआईश्रीलंका क्रिकेट टीमपाकिस्तान क्रिकेट टीमबांग्लादेश क्रिकेट टीमहरमनप्रीत कौर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या