एशिया कप: फाइनल में धोनी ने रचा इतिहास, ये रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले एशियाई विकेटकीपर

MS Dhoni records: एमएस धोनी ने एशिया कप फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ एक नया इतिहास रचा, बने ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर

By अभिषेक पाण्डेय | Published: September 29, 2018 10:25 AM2018-09-29T10:25:51+5:302018-09-29T15:33:22+5:30

Asia Cup 2018: MS Dhoni first asian wicketkeeper to Register 800 Dismissals In International Cricket | एशिया कप: फाइनल में धोनी ने रचा इतिहास, ये रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले एशियाई विकेटकीपर

धोनी बने सबसे कामयाब एशियाई विकेटकीपर

googleNewsNext

दुबई, 29 सितंबर: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में 3 विकेट से हराते हुए सातवीं बार एशिया कप जीत लिया। शुक्रवार को खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल में 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर 3 विकेट से जीत हासिल की।

इस मैच में भारत के स्टार विकेटकीपर एमएस धोनी ने एक कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैच के दौरान धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में 800 से ज्यादा शिकार करने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बन गए। धोनी अब टेस्ट, वनडे और टी20 को मिलाकर सबसे ज्यादा शिकार के मामले दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। अब उनसे आगे मार्क बाउचर (998) और एडम गिलक्रिस्ट (905) हैं। 

धोनी ने ये उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ मैच के 43वें ओवर में हासिल की। कुलदीप की गेंद पर बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा गेंद को ठीक से खेल नहीं पाए और धोनी ने विकेट के पीछे से उन्हें स्टम्पिंग करते हुए अपना 800वां इंटरनेशनल शिकार किया। 

एशिया कप फाइनल में विकेट के पीछे अपने शानदार प्रदर्शन से धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टम्पिंग के मामले में दुनिया में अपनी लीड और बढ़ा ली। वह अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया में सर्वाधिक 184 स्टम्पिंग कर चुके हैं। उनके बाद कुमार संगकारा (139), रोमेश कालूवितरणा (101) का नंबर आता है।

भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बैटिंग का मौका दिया। लिटन दास (121) के तूफानी शतक के बावजूद बांग्लादेश की टीम 48.3 ओवर में 222 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में भारत ने रोहित शर्मा के 48, दिनेश कार्तिक के 37, धोनी के 36 और चोट के बावजूद केदार जाधव की 23 रन की पारी की बदौलत लक्ष्य आखिरी गेंद पर 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Open in app