अनुष्का शर्मा का ये डांस वीडियो सोशल मीडया पर हो रहा वायरल, जानें क्या है इसका सच

इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें अनुष्का शर्मा बीच सड़क पर जमकर डांस कर रही हैं।

By सुमित राय | Published: January 4, 2018 10:29 AM2018-01-04T10:29:56+5:302018-01-04T11:06:34+5:30

Anushka Sharma's dancing video goes viral on social media, know all about this video | अनुष्का शर्मा का ये डांस वीडियो सोशल मीडया पर हो रहा वायरल, जानें क्या है इसका सच

अनुष्का शर्मा का ये डांस वीडियो सोशल मीडया पर हो रहा वायरल, जानें क्या है इसका सच

googleNewsNext

विराट कोहली टीम इंडिया के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 जनवरी से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए केपटाउन में हैं। उनके साथ उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी केपटाउन में हैं और दोनों लगातार सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर कर रहे हैं। इस बीच अनुष्का शर्मा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

virat.kohliislife नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया गया है जिसमें अनुष्का शर्मा बीच सड़क पर जमकर डांस कर रही हैं। अनुष्का इस वीडियो में एक शख्स के साथ डांस कर रही हैं। जैसे-जैसे वो शख्स डांस कर रहा है अनुष्का भी उसे कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं।

क्या है अनुष्का के इस वीडियो की सच्चाई

वीडियो मे ये सवाल उठाया जा रहा है कि अनुष्का अकेले क्यों डांस कर रही हैं, विराट कोहली कहां गए? बता दें कि जैसा कि इस वीडियो में बताया जा रहा है कि विराट को छोड़ अनुष्का अकेले डांस कर रही हैं, वैसा नहीं है। यह वीडियो बहुत पुराना है और अब इसे केपटाउन का बता कर शेयर किया जा रहा है।

कब का है अनुष्का का यह वीडियो

अनुष्का शर्मा का यह वीडियो एक साल से ज्यादा पुराना है और अनुष्का ने खुद 30 सितंबर 2016 को इस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। यह वीडियो पुर्तगाल के लिब्सन स्ट्रीट का है, जिसे दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन का बताकर वायरल किया जा रहा है।

56 दिनों के साउथ अफ्रीका दौरे पर है टीम इंडिया

फिलहाल विराट कोहली साउथ अफ्रीका में 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए आए हुए हैं और अनुष्का भी शादी के बाद उनके साथ यहां जमकर मस्ती कर रही हैं। टीम इंडिया के दौरे की शुरुआत केपटाउन में 5 जनवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से हो रही है।

Open in app