अल्का लांबा ने कसा मनोज तिवारी पर तंज, 49 साल की उम्र में पिता बनने पर इस तरह मारा ताना

बीजेपी नेता मनोज तिवारी हाल में दूसरी बार पिता बने हैं। इस बीच अल्का लांबा ने उन्हें अजीबोगरीब तरीके से बधाई दी है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 5, 2021 03:15 PM2021-01-05T15:15:18+5:302021-01-05T16:31:18+5:30

alka lamba tweet on bjp mp manoj tiwari, 60,000 babies born in India on New Year’s Day | अल्का लांबा ने कसा मनोज तिवारी पर तंज, 49 साल की उम्र में पिता बनने पर इस तरह मारा ताना

अल्का लांबा ने मनोज तिवारी को लेकर अजीबोगरीब ट्वीट किया है।

googleNewsNext
Highlightsनए साल पर भारत में सबसे ज्यादा बच्चों का जन्म।49 साल की उम्र में पिता बने मनोज तिवारी।अल्का लांबा ने ट्वीट कर कसा तंज।

संयुक्त राष्ट्र की बाल संस्था यूनिसेफ के मुताबिक नए साल पर दुनियाभर में 3,71,500 से अधिक बच्चों का जन्म हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें सबसे ज्यादा 60 हजार बच्चे भारत में पैदा हुए।

मनोज तिवारी 49 साल की उम्र में बने दूसरी बेटी के पिता

49 वर्षीय बीजेपी सांसद मनोज तिवारी 30 दिसंबर को एक बेटी के पिता बने हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने उन पर तंज कसा है। अल्का लांबा के मुताबिक बीजेपी सांसद का भी नए साल पर पैदा होने वालों बच्चों की संख्या बढ़ाने में योगदान रहा है।

अल्का लांबा ने ट्वीट के जरिए कसा तंज

अल्का लांबा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "दिल्ली से BJP के एक सांसद का भी इस में योगदान रहा है- इस उपलब्धि और कीर्तिमान के लिए उन्हें भी बधाई।"

मनोज तिवारी ने बेटी के कहने पर की थी दूसरी शादी

मनोज तिवारी पहले से एक बच्ची रिति के पिता हैं, जो उनकी और पहली पत्नी रानी की बेटी हैं। भले ही 10 साल पहले मनोज तिवारी अपनी पत्नी रानी से तलाक ले चुके हैं, लेकिन उनके आपसी संबंध अब भी अच्छे हैं। मनोज तिवारी खुद दूसरी शादी नहीं करना चाहते थे, लेकिन उनकी बेटी इसके पक्ष में थी।

चीन इस मामले में रहा दूसरे स्थान पर

यूनिसेफ के अनुसार विश्वभर में जन्में बच्चों की करीब आधी संख्या 10 देशों - भारत (59,995), चीन (35,615), नाइजीरिया (21,439), पाकिस्तान (14,161), इंडोनेशिया (12,336), इथियोपिया (12,006), अमेरिका (10,312), मिस्र (9,455), बांग्लादेश (9,236) और कांगो गणराज्य (8,640) से है।

Open in app