IPL 2021 Auction: नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद हिम्मत सिंह ने दिखाई हिम्मत, मुंबई के खिलाफ जड़े नाबाद 106 रन

IPL 2021 Auction, 14th season of Indian Premier League: ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद हिम्मत सिंह नाम के इस बल्‍लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी अपने बल्‍ले की धमक सुना दी है।

By अमित कुमार | Published: February 21, 2021 3:01 PM

Open in App
ठळक मुद्देविजह हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए हिम्मत सिंह ने शतक लगाया।दो दिन पहले हुए ऑक्शन में हिम्मत सिंह पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने दांव नहीं लगाया था।हिम्मत सिंह ने अपनी बल्लेबाजी से फ्रेंचाइजियों को करारा जवाब देने का काम किया है।

IPL 2021 Auction, 14th season of Indian Premier League: आईपीएल 2021 के लिए नीलामी 18 फरवरी को हुई तो कई भारतीय युवा खिलाड़ियों के भाग्य खिल उठे। शाहरुख खान और कृष्णप्पा गौतम जैसे खिलाड़ी अपने बेस प्राइज से कई गुना महंगे दामों में बिके। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली लगाना भी उचित नहीं समझा।  

बड़ौदा के लिए खेलने वाले विष्‍णु सोलंकी ने शनिवार को अपनी टीम के लिए विजह हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्‍यादा 108 रन बनाए। लेकिन विष्‍णु सोलंकी को आईपीएल में कोई खरीदार नहीं मिला। विष्‍णु सोलंकी की तरह ही दिल्ली के लिए खेलने वाले हिम्मत सिंह पर भी किसी भी फ्रेंचाइजी ने भरोसा नहीं जताया। लेकिन वहीं हिम्मत सिंह अब दिल्ली की ओर से धमाल मचा रहे हैं। 

हिम्मत सिंह ने मुंबई के खिलाफ जड़ा शतक

मुंबई के खिलाफ रविवार को खेले जा रहे मैच के दौरान हिम्मत सिंह ने टीम के लिए सबसे अधिक नाबाद 106 रन बनाए।  हिम्मत सिंह की शतक की बदौलत ही दिल्ली की टीम मुंबई के सामने 212 रनों का लक्ष्य रखने में सफल रही। बता दें कि इस बार चेन्नई में हुई नीलामी में इस बार कई दिग्गज खिलाड़ियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। एरोन फिंच, जेसन रॉय और एलेक्स हेल्स जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाजों को कई खरीदार नहीं मिला। 

आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मॉरिस

वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिन्हें उम्मीद से बढ़कर पैसे मिले। शाहरुख खान और कृष्णप्पा गौतम के अलावा खिलाड़ियों के लिए काफी महंगी बोली लगी। राजस्थान रॉयल्स ने क्रिस मॉरिस को 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा और वह आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। क्रिस मॉरिस के अलावा ग्लेन मैक्सवेल को भी 14 करोड़ 25 लाख में खरीदा गया। 

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनआईपीएल 2021दिल्ली कैपिटल्सचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्समुंबई इंडियंसराजस्थान रॉयल्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरसनराइजर्स हैदराबादपंजाब किंग्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या