माही ने कहा गुडबाएः वीरेंद्र सहवाग बोले-ओम फिनिशाय नमः, ना कोई होगा एमएस के जैसा, जानिए सचिन और विराट ने क्या कहा

कप्तानी और मैच को अंजाम तक ले जाने की कला के साथ महानतम क्रिकेटरों की जमात में खुद को शामिल करने वाले धोनी के इस फैसले के साथ ही क्रिकेट के एक युग का भी अंत हो गया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 15, 2020 08:46 PM2020-08-15T20:46:19+5:302020-08-15T22:24:27+5:30

MS Dhoni announces retirement from international cricket | माही ने कहा गुडबाएः वीरेंद्र सहवाग बोले-ओम फिनिशाय नमः, ना कोई होगा एमएस के जैसा, जानिए सचिन और विराट ने क्या कहा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया।

googleNewsNext
Highlightsएक साथ असंख्य यादों के लिए धन्यवाद और आगे भी आप एक महान और समान रूप से प्रेरक जीवन की कामना करते हैं।धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘‘ अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद। शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिये।’’एक दिन पहले ही वह यूएई में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के लिये चेन्नई सुपर किंग्स टीम से जुड़ने चेन्नई पहुंचे थे।

नई दिल्लीः दो बार के विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा ,‘‘ अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद। शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिये।’’

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर कहा कि"धोनी जैसा खिलाड़ी होना नामुमकिन है... ना कोई है... ना कोई था... ना कोई होगा एमएस के जैसा..."। एक साथ असंख्य यादों के लिए धन्यवाद और आगे भी आप एक महान और समान रूप से प्रेरक जीवन की कामना करते हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहलीः आपका योगदान याद रहेगा...

बीसीसीआई ने क्या कहा-

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि देश और झारखंड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया। मैं मानता हूँ माही का एक फेयरवेल मैच राँची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बनेगा। BCCI से अपील करता हूँ माही का फेयरवेल मैच कराया जाए जिसकी मेजबानी पूरा झारखण्ड करेगा।

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहाः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान के लिये धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी खेल को मजबूत करने के लिये योगदान देते रहेंगे। शाह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से धोनी के संन्यास के बाद उन्हें उनके हेलिकाप्टर शॉट की कमी खलेगी। उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘मैं लाखों क्रिकेटप्रेमियों के साथ महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान के लिये धन्यवाद देता हूं। उनके शांतचित्त स्वभाव से भारत ने कई तनावपूर्ण मुकाबले जीते। भारत उनकी कप्तानी में दो बार अलग अलग प्रारूपों में विश्व विजेता रहा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में भी वह भारतीय क्रिकेट को मजबूत बनाने के लिये योगदान देते रहेंगे। उन्हें भविष्य के लिये शुभकामनायें। विश्व क्रिकेट को उनके हेलिकॉप्टर शॉट की कमी खलेगी।’’

धोनी के रिटायरमेंट पर बोले BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली- यह एक युग का अंत

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने क्या कहाः

धोनी के स्थान को भर पाना आसान नहीं होगा। भारतीय क्रिकेट के लिए उन्होंने बहुत ज्यादा सेवाएं दी हैं। समस्त भारतीय क्रिकेट फैंस की तरफ से उनको बहुत आभार और धन्यवाद। भविष्य में वो जो भी करना चाहें उसके लिए बहुत सारी शुभकामनाएँ :अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री और पूर्व BCCI अध्यक्ष

सचिन तेंदुलकर का ट्वीटः

icc ने कहाः

ईरानी ने धोनी की तस्वीर के साथ ट्वीट किया ,‘‘ थैंक्यू फोर द मैजिक धोनी

वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने धोनी की तस्वीर के साथ ट्वीट किया ,‘‘ थैंक्यू फोर द मैजिक धोनी।’’ बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा ,‘‘एम एस धोनी की ‘स्टम्पिंग’ ने भारतीय क्रिकेट पर एक अमिट छाप छोड़ी और उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढी के क्रिकेटरों को प्रेरित करती रहेंगी। कैप्टन कूल भारतीयों और दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमियों के दिलों में हमेशा ‘ नॉट आउट ’ रहेंगे।’’

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा ,‘‘महेंद्र सिंह धोनी मात्र एक क्रिकेटर नहीं है , वह छोटे शहरों और सामान्य परिवारों से आने वाले उन करोड़ों युवाओं की हिम्मत हैं जिनमें कुछ बड़ा करने का जज्बा है । उनके जीवन से हर महत्वाकांक्षी भारतीय को सीख लेनी चाहिये।’’

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट किया ,‘‘ लाखों क्रिकेटप्रेमियों के साथ मैं भी महेंद्र सिंह धोनी को विदाई देता हूं जिन्होंने सुनहरी विरासत छोड़ी है ।तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान जिन्होंने एक पूरी पीढी को प्रेरित किया। क्रिकेट को कैप्टन कूल की कमी खलेगी।’’

Open in app