IPL 2022 Schedule: आईपीएल धमाका, 10 टीम, 65 दिन, 12 डबल हेडर सहित 70 लीग मैच और चार प्लेऑफ मुकाबले, यहां देखें समय और किस स्टेडियम में

IPL 2022 Schedule: मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम और क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया, नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम - में खेली जायेगी।

By भाषा | Published: March 6, 2022 08:29 PM2022-03-06T20:29:45+5:302022-03-06T20:48:46+5:30

IPL 2022 Schedule Holi fans 10 teams, 65 days, 70 league matches including 12 double headers and four playoff matches, see here time and stadium name full schedule | IPL 2022 Schedule: आईपीएल धमाका, 10 टीम, 65 दिन, 12 डबल हेडर सहित 70 लीग मैच और चार प्लेऑफ मुकाबले, यहां देखें समय और किस स्टेडियम में

पहला ‘डबल हेडर’ 27 मार्च को होगा जिसमें दिन का मुकाबला ब्रैबोर्न स्टेडियम (सीसीआई) में होगा।

googleNewsNext
Highlights65 दिन में कुल 70 लीग मैच और चार प्लेऑफ मुकाबले खेले जायेंगे।टूर्नामेंट में 12 ‘डबल हेडर’ (एक दिन में दो मैच) होंगे।पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम का मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा।

IPL 2022 Schedule: गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें चरण के शुरुआती मैच में यहां 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सामने होगी। इस बार 10 टीम के बीच मुकाबले होंगे।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने रविवार को इस लुभावनी लीग के कार्यक्रम की घोषणा की जो चार स्टेडियमों - मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम और क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया, नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम - में खेली जायेगी।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, ‘‘65 दिन में कुल 70 लीग मैच और चार प्लेऑफ मुकाबले खेले जायेंगे। ’’ टूर्नामेंट में 12 ‘डबल हेडर’ (एक दिन में दो मैच) होंगे और इन दिनों में पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम का मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा।

पहला ‘डबल हेडर’ 27 मार्च को होगा जिसमें दिन का मुकाबला ब्रैबोर्न स्टेडियम (सीसीआई) में होगा जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से होगी। फिर शाम का मैच डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जायेगा जिसमें पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा।

पुणे में पहला मैच 29 मार्च को खेला जायेगा जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने होंगी। बीसीसीआई ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 मैच जबकि ब्रैबोर्न स्टेडियम और पुणे में 15-15 मैच खेले जायेंगे।

फाइनल लीग मैच भी यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा जिसमें 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से होगा। दो नयी टीमें गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पहला मैच 28 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगी। बीसीसीआई ने कहा कि प्लेऑफ और (29 मई को होने वाला) फाइनल के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जायेगी।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें चरण के लीग मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार हैः

26 मार्च - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - वानखेड़े स्टेडियम - शाम 7.30 बजे

27 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स्स बनाम मुंबई इंडियंस - सीसीआई -3.30 बजे

27 मार्च - पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - डीवाई पाटिल स्टेडियम - शाम 7.30 बजे

28 मार्च - गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - वानखेड़े स्टेडियम - शाम 7.30 बजे

29 मार्च - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स - एमसीए स्टेडियम, पुणे - शाम 7.30 बजे

30 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम, शाम 7.30 बजे

31 मार्च - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - सीसीआई - 7.30 बजे

1 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स - वानखेड़े स्टेडियम - 7.30 बजे

2 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम - दोपहर 3.30 बजे

2 अप्रैल - गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - एमसीए स्टेडियम पुणे - शाम 7.30 बजे

3 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स - सीसीआई - शाम 7.30 बजे

4 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम - शाम 7.30 बजे

5 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - वानखेड़े स्टेडियम - शाम 7.30 बजे

6 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस - एमसीए स्टेडियम, पुणे - शाम 7.30 बजे

7 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम - शाम 7.30 बजे

8 अप्रैल - पंजाब किंग्स गुजरात टाइटंस - सीसीआई - 7.30 बजे

9 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - डीवाई पाटिल स्टेडियम - 3.30 बजे

9 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस - एमसीए स्टेडियम, पुणे - शाम 7.30 बजे

10 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - सीसीआई - 3.30 बजे

10 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - वानखेड़े - 7.30 बजे

11 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटन्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम - 7.30 बजे

12 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - डीवाई पाटिल स्टेडियम - 7.30 बजे

13 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स - एमसीए स्टेडियम, पुणे 7.30 बजे

14 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम - शाम 7.30 बजे

15 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - सीसीआई - 7.30 बजे

16 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - सीसीआई - 3.30 बजे

16 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - वानखेड़े - 7.30 बजे

17 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - डीवाई पाटिल स्टेडियम - 3.30 बजे

17 अप्रैल - गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - एमसीए स्टेडियम, पुणे - 7.30 बजे

18 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - सीसीआई - 7.30 बजे

19 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - डीवाई पाटिल स्टेडियम - 7.30 बजे

20 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स्स बनाम पंजाब किंग्स - एमसीए स्टेडियम, पुणे - 7.30 बजे

21 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम, 7.30 बजे

22 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - एमसीए स्टेडियम पुणे, 7.30 बजे

23 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम, बजे 3.30

23 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – सीसीआई – शाम 7.30 बजे

24 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस - वानखेड़े - 7.30 बजे

25 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - वानखेड़े - 7.30 बजे

26 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स - एमसीए स्टेडियम पुणे, 7.30 बजे

27 अप्रैल - गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - वानखेड़े - 7.30 पीएम

28 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - वानखेड़े - 7.30 बजे

29 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - एमसीए स्टेडियम, पुणे - 7.30 बजे

30 अप्रैल - गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सीसीआई - 3.30 बजे

30 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस - डीवाई पाटिल स्टेडियम, शाम 7.30 बजे

1 मई - दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - वानखेड़े - दोपहर 3.30 बजे

1 मई - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - एमसीए स्टेडियम, पुणे 7.30 बजे

2 मई - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - वानखेड़े - शाम 7.30 बजे

3 मई - गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम - शाम 7.30 बजे

4 मई - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - एमसीए स्टेडियम, पुणे, 7.30 बजे

5 मई - दिल्ली कैपिटल्स्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - सीसीआई -7.30 बजे

6 मई -गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस - सीसीआई - 7.30 बजे

7 मई - पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - वानखेड़े - 3.30 बजे

7 मई - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – एमसीए स्टेडियम, पुणे – शाम 7.30 बजे

8 मई – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – वानखेड़े – 3.30 बजे

8 मई – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम – शाम 7.30 बजे

9 मई – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम - शाम 7.30 बजे

10 मई - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स - एमसीए स्टेडियम, पुणे - शाम 7.30 बजे

11 मई - राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम, शाम 7.30 बजे

12 मई - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - वानखेड़े - 7.30 बजे

13 मई - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स - सीसीआई - 7.30 बजे

14 मई - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - एमसीए स्टेडियम, पुणे - शाम 7.30 बजे

15 मई - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स - वानखेड़े - 3.30 बजे

15 मई - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - सीसीआई - 7.30 बजे

16 मई - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - डीवाई पाटिल स्टेडियम, शाम 7.30 बजे

17 मई - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - वानखेड़े - 7.30 बजे

18 मई - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – डीवाई पाटिल स्टेडियम, शाम 7.30 बजे

19 मई – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स – वानखेड़े – शाम 7.30 बजे

20 मई – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – सीसीआई – शाम 7.30 बजे

21 मई – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – वानखेड़े - शाम 7.30 बजे

22 मई - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स - वानखेड़े - 7.30 बजे।

Open in app