IPL 2022: कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीता, बटलर और लियाम दिखाएंगे जोश, प्लेऑफ पर राजस्थॉन और पंजाब की नजर, यहां देखें प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन और प्रसिद्ध कृष्णा ने प्रभावशाली गेंदबाजी की है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 7, 2022 03:02 PM2022-05-07T15:02:36+5:302022-05-07T16:08:55+5:30

IPL 2022 Punjab Kings won toss opted bat Jos Buttler and Liam Livingstone playoff Punjab Kings vs Rajasthan Royals 52nd Match see playing XI here | IPL 2022: कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीता, बटलर और लियाम दिखाएंगे जोश, प्लेऑफ पर राजस्थॉन और पंजाब की नजर, यहां देखें प्लेइंग इलेवन

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

googleNewsNext
Highlightsपंजाब के बल्लेबाजों को रॉयल्स गेंदबाजी का सामना करना आसान नहीं होगा।पंजाब की बल्लेबाजी में निरंतरता का अभाव है।शिखर धवन अभी टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं।

IPL 2022: पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने शनिवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। रॉयल्स ने करूण नायर की जगह यशस्वी जायसवाल को अंतिम एकादश में मौका दिया है।

राजस्थॉन रॉयल्स के सामने पंजाब किंग्स है। रॉयल्स की टीम एक समय शीर्ष स्थान के लिए गुजरात टाइटन्स को कड़ी टक्कर दे रही थी लेकिन हाल में उसका प्रदर्शन गड़बड़ा गया। कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियन्स से हार झेलने के बाद अब पंजाब का सामना करेगा।

दूसरी तरफ पंजाब अंकतालिका में शीर्ष पर चल रहे गुजरात पर आठ विकेट की जीत से उत्साह से भरा है। मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली टीम प्लेऑफ की अपनी उम्मीदें बनाये रखने के लिये अपना विजय अभियान जारी रखना चाहेगी। राजस्थान अभी अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है और इसका मुख्य श्रेय जोस बटलर को जाता है जिन्होंने अब तक वर्तमान टूर्नामेंट में सर्वाधिक 588 रन बनाये हैं।

मुंबई के खिलाफ अकेले उन्होंने ही जिम्मा संभाला था जबकि कोलकाता के खिलाफ वह नाकाम रहे। राजस्थान यह दोनों मैच हार गया था। शीर्ष क्रम के दो अन्य बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और कप्तान संजू सैमसन टुकड़ों में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाये हैं। इन दोनों को अधिक जिम्मेदारी लेने की जरूरत है।

टीम इस प्रकार हैं:

पंजाब किंग्स: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, रियान पराग, कुलदीप सेन।

Open in app