IPL 2022: धोनी की तरह शांत खिलाड़ी कार्तिक, RCB कप्तान बोले-आखिर में डीके का अनुभव काम आया

IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स को कम स्कोर वाले मैच में तीन विकेट से हराने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने दिनेश कार्तिक की तारीफ की।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 31, 2022 04:51 PM2022-03-31T16:51:04+5:302022-03-31T16:52:13+5:30

IPL 2022 Mahendra Singh Dhoni Quiet player like Dinesh Karthik RCB captain DK experience came handy end | IPL 2022: धोनी की तरह शांत खिलाड़ी कार्तिक, RCB कप्तान बोले-आखिर में डीके का अनुभव काम आया

आखिर में डीके (कार्तिक) का अनुभव काम आया। वह आखिरी पांच ओवर में इतना शांतचित्त था जैसे महेंद्र सिंह धोनी रहते हैं।

googleNewsNext
Highlights कार्तिक ने पहली दो गेंद पर छक्का और चौका जड़कर टीम को जीत तक पहुंचाया। छोटे स्कोर का पीछा करते समय सकारात्मक सोच के साथ उतरना चाहिये।दो तीन दिन पहले यहां 200 बनाम 200 था लेकिन आज 120 बनाम 120।

IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टीम के साथी दिनेश कार्तिक की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका संयमित तरीका दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के अंतिम ओवरों के खेल के करीब है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 129 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर की टीम एक समय मुश्किल में थी।

कार्तिक ने आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों में एक छक्का और एक चौका लगा कर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ कार्तिक के अनुभव से मदद मिली। वह काफी शांतचित थे। वह शायद उतने ही संयमित थे जितने की धोनी आखिरी पांच ओवरों में रहते है।’’

तेज गेंदबाज आकाश दीप (तीन विकेट) और स्पिनर वानिंदु हसरंगा (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने कोलकाता की टीम 18.5 ओवर में 128 रन पर आउट हो गयी थी। छोटे लक्ष्य का पीछा करते समय बैंगलोर की टीम तीसरे ओवर में 17 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में थी लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से टीम मैच जीतने में सफल रहीं डुप्लेसी ने कहा, ‘‘यह अच्छी जीत थी।

छोटे स्कोर का पीछा करते समय सकारात्मक सोच के साथ उतरना चाहिए और इतने आखिर तक मैच नहीं जाना चाहिए था लेकिन उनके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस विकेट पर आज काफी सीम और उछाल थी।’ कप्तान ने पंजाब किंग्स मैच का जिक्र करते हुए कहा, ‘दो तीन दिन पहले यहां स्कोर 200 बनाम 200 था लेकिन आज 120 बनाम 120 रन। हमें बेहतर ढंग से जीतना चाहिए था लेकिन आखिर जीत तो जीत ही है।’

Open in app