IPL 2022 पर कोरोना का मंडराया खतरा, दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम क्वारंटीन हुई

आईपीएल के 15वें सीजन पर कोरोना का खतरा बढ़ गया है। ऐसी खबरें हैं कि दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो के बाद अब एक खिलाड़ी भी संक्रमित हुआ है। इस बीच पूरी टीम को मुंबई में क्वारंटीन होना पड़ा है।

By विनीत कुमार | Published: April 18, 2022 11:34 AM2022-04-18T11:34:31+5:302022-04-18T12:26:10+5:30

ipl 2022 Delhi Capitals team under quarantine afte covid scare latest update | IPL 2022 पर कोरोना का मंडराया खतरा, दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम क्वारंटीन हुई

कोरोना: दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम क्वारंटीन (फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsदिल्ली कैपिटल्स टीम में फिजियो के बाद एक विदेशी खिलाड़ी के कोरोना संक्रमित होने की खबर।दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम को एक होटल में क्वारंटीन रखा गया है, पुणे जाने का कार्यक्रम रद्द।आज और कल में दिल्ली कैपिटल्स के सभी सदस्यों की कोरोना जांच की जाएगी।

मुंबई: कोरोना के देश में कुछ बढ़ते मामलों का असर जारी आईपीएल-2022 पर भी नजर आने लगा है। दिल्ली कैपिटल्स टीम सबसे पहले इसकी चपेट में आई है और पूरी टीम को क्वारंटीन होना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स टीम ने आज पुणे की अपनी प्रस्तावित यात्रा भी रद्द कर दी है। पुणे में टीम को अपना अगला मैच खेलना था। आज और कल टीम के सभी सदस्य मुंबई में अपने होटल के कमरे में रहेंगे, जहां उनकी जांच की जाएगी।

दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो के बाद एक खिलाड़ी भी संक्रमित!

टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट पिछले हफ्ते कोविड टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे और उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। समझा जाता है कि एक अन्य खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट भी रैपिड एंटीजेन टेस्ट में पॉजिटिव आई है। परिणाम की पुष्टि के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट भी किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसाक दिल्ली कैपिटल्स टीम के एक विदेशी खिलाड़ी को कोरोना संक्रमण हुआ है। ये ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी है। इसमें कुछ कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उसका रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है दिल्ली को अगला मैच

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स को बुधवार (20 अप्रैल) को पुणे में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। 

दिल्ली कैपिटल्स टीम फिलहाल आईपीएल के 15वें सीजन में प्वाइंट टेबल में 8वें स्थान पर है। उसे पांच मैचों में दो में जीत मिली और उसके चार अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अपना आखिरी मैच 16 अप्रैल को खेला था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए इस मैच में दिल्ली को 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं टीम के फिजियो फरहार्ट के कोविड संक्रिमित होने की जानकारी 15 अप्रैल को दी गई थी।

बता दें कि देश में कोरोना के कुछ बढ़ते मामलों के साथ आईपीएल के बायो-बबल के अंदर भी वायरस का खतरा बढ़ गया है। पिछले सीजन में भी कोरोना की दूसरी लहर की वजह से आईपीएल को बीच में रोकना पड़ा था। इसके बाद सितंबर-अक्टूबर में यूएई में दूसरे चरण में लीग को पूरा किया गया।

Open in app