IPL 2021: रोहित शर्मा इतिहास रचने के करीब, बस तीन छक्के और ये दमदार रिकॉर्ड कर लेंगे अपने नाम

IPL 2021: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल-2021 के दूसरे चरण के पहले ही मुकाबले में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाना है।

By विनीत कुमार | Published: September 18, 2021 09:57 PM2021-09-18T21:57:41+5:302021-09-18T21:57:41+5:30

IPL 2021: Rohit Sharma 3 sixes away from completing 400 sixes in t20 cricket | IPL 2021: रोहित शर्मा इतिहास रचने के करीब, बस तीन छक्के और ये दमदार रिकॉर्ड कर लेंगे अपने नाम

रोहित शर्मा (फोटो- ट्विटर, मुंबई इंडियंस)

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल-2021 के दूसरे चरण का पहला मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाना है।मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच पहला मैच, रोहित शर्मा के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका।रोहित शर्मा के अभी टी20 क्रिकेट मे 397 छक्के हैं, अगर तीन छक्के लगते हैं तो वे पहले 400 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज होंगे।

IPL 2021: इस साल के आईपीएल के दूसरे चरण के मुकाबले 19 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। लीग के दूसरे चरण का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाना है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी छह दिन का क्वारंटीन पीरियड खत्म कर चुके हैं और मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान है। मुंबई इंडियंस ने उनकी कप्तानी में पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन खिताब अभी तक अपने नाम किए हैं।

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा के पास रविवार को एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। रोहित शर्मा का बल्ला अगर पहले मुकाबले में चल गया तो वे उस मुकाम पर पहुंच जाएंगे जहां कोई भारतीय बल्लेबाज अभी तक नहीं पहुंच सका है।  

बल्ला चला तो रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास

दरअसल, टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा अभी दुनिया में 8वें स्थान पर हैं। उनसे आगे क्रिस गेल, कीरन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, ब्रेंडन मैक्कुलम, शेन वाटसन, एबी डिविलियर्स और एरॉन फिंच जैसे खिलाड़ी हैं।

हालांकि टी20 में छक्के लगाने के मामले में 8वें नंबर पर होने के बावजूद रोहत शर्मा के सामने इतिहास रचने का मौका होगा। रोहित शर्मा के बल्ले से अभी तक टी20 क्रिकेट में 397 छक्के निकले हैं। अगर वे तीन छक्के और लगाते हैं तो टी20 में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

केवल तीन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए हैं 300 से अधिक छक्के

भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित शर्मा के अलावा केवल तीन ने ही 300 से अधिक छक्के अभी तक जड़े हैं। इस लिस्ट में सुरेश रैना (324), विराट कोहली (315) और महेंद्र सिंह धोनी (303) का नाम शामिल है।

रोहित शर्मा की बात करें तो उनके 397 छक्कों में से 224 केवल आईपीएल में निकले हैं। इसमें 173 मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए आए हैं। आईपीए के 51 छक्के उन्होंने अब खत्म हो चुकी टीम डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने शुरुआती तीन सीजन में जड़े थे।

Open in app