IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस गेंदबाज ने किया ऐसा कमाल, 7 साल पहले हुआ था ऐसा

IPL के 14वें मुकाबले में उमेश यादव ने मुंबई के खिलाफ ऐसा कमाल किया, जो इससे पहले सिर्फ एक बार हुआ था।

By सुमित राय | Published: April 17, 2018 09:42 PM2018-04-17T21:42:22+5:302018-04-17T21:42:22+5:30

IPL 2018: Umesh Yadav rare bowling performance, take 2 Wickets in first two balls of match of Mumbai Indians | IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस गेंदबाज ने किया ऐसा कमाल, 7 साल पहले हुआ था ऐसा

IPL 2018: Umesh Yadav rare bowling performance, take 2 Wickets in first two balls of match of Mumbai Indians

googleNewsNext

मुंबई, 17 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें मुकाबले में उमेश यादव ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसा कमाल किया, जो इससे पहले आईपीएल में सिर्फ एक बार हुआ था। उमेश यादव ने पहली दो गेंदों पर मुंबई के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इससे पहले ऐसा साल 2011 में हुआ था।

टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और रोहित शर्मा की टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। मुंबई की ओर से पारी की शुरुआत करने आए सूर्यकुमार यादव और ईविन लुईस, तो बैंगलोर की ओर से उमेश यादव ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

पहली ही गेंद पर गिरा पहला विकेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी मुंबई इंडियंस को पहली ही गेंद पर झटका लग गया। उमेश यादव ने सूर्यकुमार यादव को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया।

दूसरी गेंद पर भी मुंबई को झटका

सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन, लेकिन अगली ही गेंद पर उमेश यादव ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। उमेश यादव ने पहले ही ओवर की दो गेंदों पर दो विकेट ले लिए।

7 साल पहले हुआ था ऐसा

आईपीएल 2018 के 14वें मुकाबले में उमेश यादव ने जो कारनामा किया, वो सात साल पहले हुआ था। साल 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए प्रवीण कुमार ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहली दो गेंदों पर दो विकेट लिए थे। प्रवीण कुमार ने पहली दो गेंदों में श्रीकांत अनिरुद्ध और सुरेश रैना को आउट किया था।

आईपीएल की अन्य खबरों, शेड्यूल और प्वाइंट टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Open in app