IPL 2018: दिल्ली के खिलाफ धोनी की आतिशी पारी, गंभीर को पीछे छोड़ बना डाला ये रिकॉर्ड

इस जीत में अहम भूमिका चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भी रही जिन्होंने 22 गेंदों पर 51 रनों की दमदार पारी खेली।

By विनीत कुमार | Published: May 1, 2018 10:27 AM2018-05-01T10:27:26+5:302018-05-01T10:32:11+5:30

ipl 2018 csk vs dd ms dhoni highest scored batsman as captain in ipl history | IPL 2018: दिल्ली के खिलाफ धोनी की आतिशी पारी, गंभीर को पीछे छोड़ बना डाला ये रिकॉर्ड

MS Dhoni Vs DD

googleNewsNext

नई दिल्ली, 1 मई: दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स की 13 रनों की जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह बतौर कप्तान आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने गौतम गंभीर को पीछे छोड़ा है जो कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स जैसी टीमों की कमान संभाल चुके हैं।

धोनी बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई ने दिल्ली को हराकर इस सीजन में अपनी छठी जीत दर्ज की। इस सीजन में 8 मैचों के बाद चेन्नई के कुल 12 अंक हैं और वह प्वाइंट टेबल में टॉप पर है। वहीं, प्वाइंट टेबल में एक बार फिर सबसे नीचे पहुंच चुकी दिल्ली के 8 मैचों से केवल 4 अंक है। (और पढ़ें- IPL: 2 साल की बेटी के साथ क्रिकेट खेलते दिखे हरभजन सिंह, वीडियो हुआ वायरल)

इस जीत में अहम भूमिका चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भी रही जिन्होंने 22 गेंदों पर 51 रनों की दमदार पारी खेली। धोनी ने अपनी पारी में 5 छक्के और दो चौके लगाए। इसके साथ ही आईपीएल में सबसे ज्यादा बतौर कप्तान धोनी के खाते में कुल 3556 रन हो गए हैं। इससे पहले इस मामले में गंभीर आगे थे जिन्होंने बतौर कप्तान 3518 रन बनाए हैं। 

गंभीर हालांकि, पिछले ही हफ्ते दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ चुके हैं। उनकी जगह श्रेयष अय्यर टीम की कमान संभाल रहे हैं। वैसे, आईपीएल में गंभीर अब तक 154 मैचों की 152 पारियों में 4218 रन बना चुके हैं। वहीं,  धोनी ने 167 मैचों की 151 पारियों में 3847 रन बनाए हैं।

चेन्नई ने ऐसे जीता मैच

चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट खोकर 211 रन बनाए। इस मैच में शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस ने सलामी जोड़ी के तौर पर 102 रन जोड़े। इसके बाद अंबाती रायुडू (41) और धोनी ने आखिर में तेजी से रन बटोरते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। जवाब में दिल्ली की टीम रिषभ पंत के 79 रनों की पारी के बावजूद 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी। (और पढ़ें- IPL 2018: चेन्नई ने दिल्ली को 13 रनों से हराया, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची धोनी की टीम)

Open in app