India vs SA T20 Series: मिलर और डूसन का धमाका, 131 रन की साझेदारी, टीम इंडिया को विश्व रिकॉर्ड से रोका, दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे

India vs SA T20 Series: दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को पांच मैचों की सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को पांच गेंद रहते सात विकेट से हराया। दूसरा मैच कटक में खेला जाएगा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 9, 2022 10:28 PM2022-06-09T22:28:28+5:302022-06-09T22:52:23+5:30

India vs SA T20 Series South Africa won 7 wkts Rassie van der Dussen David Miller Partnership 131 runs lead 1-0 | India vs SA T20 Series: मिलर और डूसन का धमाका, 131 रन की साझेदारी, टीम इंडिया को विश्व रिकॉर्ड से रोका, दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे

अफ्रीका के रासी वान डेर डूसन और डेविड मिलर ने धमका कर दिया। 

googleNewsNext
Highlightsट्रिस्टान स्टब्स को पदार्पण का मौका मिला। एडेन मार्कराम कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण बाहर हो गए।आईपीएल फॉर्म को बरकरार रखते हुए डेविड मिलर ने मात्र 22 गेंद में फिफ्टी पूरे किए।

India vs SA T20 Series: दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को लगातार 13वां टी20 जीतने नहीं दिया। अफ्रीका के रासी वान डेर डूसन और डेविड मिलर ने धमका कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। इन दोनों ने 131 नाबाद रन की साझेदारी की। 

आईपीएल फॉर्म को बरकरार रखते हुए डेविड मिलर ने मात्र 22 गेंद में फिफ्टी पूरे किए। मिलर और रासी वान डेर डुसेन के बीच चौथे विकेट की शतकीय साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 मैच में भारत को सात विकेट से हराकर लगातार 12 टी20 मैचों में जीत का उसका सिलसिला भी तोड़ दिया।

भारत ने ईशान किशन के 48 गेंद में 76 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना सर्वोच्च स्कोर चार विकेट पर 211 रन बनाये थे । जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने पांच गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की। आईपीएल चैम्पियन गुजरात टाइटंस के लिये 449 रन बनाने वाले मिलर ने 31 गेंद में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 64 और वान डेर डुसेन ने 46 गेंद में सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 75 रन बनाये । दोनों ने चौथे विकेट के लिये 131 रन जोड़कर मैच भारत की जद से बाहर कर दिया।

वान डुसेन को 16वें ओवर में 29 रन के स्कोर पर जीवनदान देना भारत को महंगा पड़ा, जब आवेश खान की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने उनका कैच टपकाया था। भारत के सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। हर्षल पटेल ने चार ओवर में 43 और अक्षर पटेल ने 40 रन दे डाले। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 43 रन दिये ।

दक्षिण अफ्रीका द्वारा सर्वोच्च सफल T20I रन चेज़ः

212 बनाम भारत दिल्ली 2022

206 बनाम वेस्टइंडीज जोहान्सबर्ग 2007

200 बनाम भारत धर्मशाला 2015

189 बनाम भारत सेंचुरियन 2018।

सर्वोच्च सफल T20I रन चेज बनाम भारतः

212 दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली,  2022

200 दक्षिण अफ्रीका,  धर्मशाला, 2015

193 WI मुंबई 2016।

T20Is में लगातार सबसे ज्यादा जीतः

12 अफगानिस्तान (फरवरी 2018 - सितंबर 2019)

12 रोमानिया (अक्टूबर 2020 - सितंबर 2021)

12 भारत (नवंबर 2021 - फरवरी 2022) - क्रम आज समाप्त हो गया

11 अफगानिस्तान (मार्च 2016 - मार्च 2017)

11 युगांडा (सितंबर 2021 - अक्टूबर 2021)।

T20Is में सर्वोच्च चौथे विकेट की साझेदारीः

161 डी वार्नर - जी मैक्सवेल बनाम एसए जॉबबर्ग 2016

131*आर वी डी डूसन - डी मिलर बनाम भारत दिल्ली 2022

127*एफ डु प्लेसिस - आर वी डी डूसन बनाम इंग्लैंड केप टाउन 2020।

इस मैच में सात खिलाड़ियों ने तीन या अधिक छक्के लगाए हैंः

ऐसा पहली बार किसी टी20 मैच में हुआ है।

एक T20I में 3+ छक्के मारने वाले छह खिलाड़ी

न्यूजीलैंड बनाम भारत क्राइस्टचर्च 2009

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया डुनेडिन 2021।

ईशान ने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के जड़े। श्रेयस अय्यर ने 36 और केएल राहुल के चोटिल होने के कारण पहली बार भारत की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत ने 29 रन बनाये। मैच शुरू होने से पहले ही दक्षिण अफ्रीका को झटका लगा जब बल्लेबाज एडेन मार्कराम कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण बाहर हो गए।

उनकी जगह ट्रिस्टान स्टब्स को पदार्पण का मौका मिला। भारत की शुरुआत काफी अच्छी रही और पावरप्ले के छह ओवरों में ईशान और गायकवाड़ ने 51 रन जोड़े। ईशान ने महाराज को छक्का जड़कर 37 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। बतौर कप्तान अपने पहले मैच में पंत 16 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। गायकवाड़ ने 15 गेंद में 23 रन बनाये।

Open in app