Ind Vs Eng 3rd Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर- 124/2, बढ़त 300 के करीब

India Vs England, 3rd Test, Day 2 Live updates: नॉटिंघम में जारी तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का लाइव अपडेट

By विनीत कुमार | Published: August 19, 2018 03:13 PM2018-08-19T15:13:17+5:302018-08-19T23:52:39+5:30

india vs england 3rd test live score update and blog day 2 at nottingham | Ind Vs Eng 3rd Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर- 124/2, बढ़त 300 के करीब

India Vs England

googleNewsNext

नॉटिंघम, 19 अगस्त: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में जारी तीसरे टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। पहली पारी में मिली 168 रनों की बढ़त के बाद भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिये हैं। कप्तान विराट कोहली 8 और चेतेश्वर पुजारा 33 रनों पर नाबाद हैं। भारत की पहली पारी के 329 के जवाब में इंग्लैंड दूसरे दिन केवल 161 रनों पर सिमट गया था। 

इंग्लैंड को समेटने में हार्दिक पंड्या ने बड़ी भूमिका निभाई। पंड्या ने 28 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं, जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा ने भी दो-दो विकेट झटके। मोहम्मद शमी को एक सफलता मिली। बर्मिंघम और फिर लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम 0-2 से पीछे चल रही है। 

India Vs England 3rd Test Live update

- दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर दूसरी पारी में 124/2. खेल खत्म होने तक पुजारा 33 रन और कोहली 8 रन बनाकर क्रीज पर। भारत की बढ़त 292 रनों की हुई।

- 29 ओवर के बाद भारत- 124/2. कोहली 17 गेंदों पर 8 और पुजारा 61 गेंदों पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 23.2 ओवर: भारत को दूसरा झटका, शिखर धवन (44) आउट। आदिल राशिद की गेंद पर हुए स्टंप आउट। 63 गेंदों की पारी में धवन ने 6 चौके लगाए। भारत का स्कोर- 111/2. विराट कोहली अब क्रीज पर

- भारत का स्कोर 21 ओवर के बाद- 102/1. पुजारा 26 और शिखर धवन 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 15 ओवर के बाद भारत- 81/1. धवन 30 और पुजारा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 11.2 ओवर: भारत को पहला झटका। बेन स्टोक्स ने केएल राहुल (36) को किया बोल्ड। भारत का स्कोर- 60/1. अब चेतेश्वर पुजारा बैटिंग के लिए आए हैं।


- 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 50/0. धवन 28 गेंदों पर 19 और राहुल 26 गेंदों पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- भारत की दूसरी पारी की बल्लेबाजी शुरू, शिखर धवन और लोकेश राहुल बैटिंग करने उतरे। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 28/0

- टी-ब्रेक की घोषणा

- 38.2 ओवर: जसप्रीत बुमराह की गेंद पर जोस बटलर (39) आउट। इंग्लैंड 161 पर ऑल आउट। इसी के साथ भारत ने पहली पारी के आधार पर 168 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।

- 36 ओवर के बाद इंग्लैंड- 151/9. एंडरसन 1 रन और जोस बटलर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- ऋषभ पंत भी अपने डेब्यू टेस्ट में 5 कैच लेने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गये हैं।

- 32.5 ओवर: पंड्या को पांचवीं सफलता। स्टुअर्ट ब्रॉड बिना खाता खोले LBW आउट। इंग्लैंड को 9वां झटका।

- 32.1 ओवर: हार्दिक पंड्या ने आदिल राशिद (5) का लिया विकेट। इंग्लैंड को 8वां झटका। राशिद विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच आउट। अब स्टुअर्ट ब्रॉड बैटिंग के लिए आए हैं। पंड्या को चौथी सफलता। इंग्लैंड - 128/8

- 30.6 ओवर: हार्दिक पंड्या को तीसरी सफलता। इंग्लैंड को छठा झटका। क्रिस वोक्स 8 रन बनाकर आउट। अब आदिल राशिद बैटिंग के लिए आए हैं। बटलर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर- 118/7

- 30.1 ओवर: इंग्लैंड को छठा झटका, हार्दिक पंड्या ने जॉनी बेयरस्टो (15) को केएल राहुल के हाथों स्लिप में कराया कैच, क्रिस वोक्स अब बैटिंग के लिए आए हैं। इंग्लैंड का स्कोर- 110/6

- 29.2 ओवर: इंग्लैंड को पांचवां झटका, मोहम्मद शमी ने लिया बेन स्टोक्स (10) का विकेट। अब जोस बटलर बैटिंग के लिए आए हैं।

- 26 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 97/4. स्टोक्स 10 रन और जॉनी बेयरस्टो 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 24.4 ओवर: इंग्लैंड को चौथा झटका। हार्दिक पंड्या ने जो रूट (16) को केएल राहुल के हाथों कराया कैच। अब बेन स्टोक्स बैटिंग के लिए आए हैं।

- 19.1 ओवर: इंग्लैंड को तीसरा झटका। इशांत शर्मा ने ओली पोप को पंत के हाथों कराया कैच। पोप ने 10 रन बनाए। अब जॉनी बेयरस्टो और जो रूट क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर- 75/3. इशांत को दूसरी सफलता मिली है।

- 15 ओवर के बाद इंग्लैंड- 64/2. जो रूट बिना खाता खोले और ओली पोप 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 12.1 ओवर: इग्लैंड को लगातार दूसरा झटका। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर कीटोन जेनिंग्स 20 रन बनाकर आउट। अब ओली पोप बैटिंग के लिए आए हैं। इंग्लैंड का स्कोर- 54/2

- 11.6 ओवर: इशांत शर्मा ने दिलाई भारत को पहली सफलता, कुक 29 रन बनाकर आउट। इंग्लैंड का स्कोर- 54/1. अब जो रूट बैटिंग के लिए आए हैं।

- लंच के बाद एक बार फिर खेल शुरू, भारत को पहली सफलता की तलाश

- 9 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 46/0. लंच की घोषणा हुई।


- 6 ओवर के बाद भारत- 30/0. कुक 24 गेंदों पर 15 रन और जेनिंग्स 13 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- पहले ही ओवर में इंग्लैंड के 10 रन। कुक 5 और जेनिंग्स-1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू, एलेस्टेयर कुक और कीटोन जेनिंग्स क्रीज पर। भारत की ओर से मोहम्मद शमी कर रहे हैं पहला ओवर।

- 94.5 ओवर: जेम्स एंडरसन ने जसप्रीत बुमराह (0) को बोल्ड किया। भारत 329 पर सिमटा। इशांत शर्मा 1 रन बनाकर नाबाद।


- 94.4 ओवर: जेम्स एंडरसन ने मोहम्मद शमी का विकेट लिया। भारत को 9वां झटका। शमी 3 रन बनाकर आउट

- 93.4 ओवर: भारत को आठवां झटका, स्टुअर्ट ब्रॉ़ड को तीसरी सफलता, रविचंद्रन अश्विन (14) को किया बोल्ड। अश्विन ने 17 गेंदों की पारी में 3 चौके लगाये। अब मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा क्रीज पर।

- 91.4 ओवर: भारत को सातवां झटका, स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर ऋषभ पंत (24) आउट। पंत ने अपवी पारी में एक छक्का और दो चौके लगाए। इशांत शर्मा बैटिंग के लिए आए हैं। 

- 91 ओवर के बाद भारत- 323/6. पंत-24 रन और अश्विन 12 रनों पर खेल रहे हैं।

- 88 ओवर के बाद भारत- 312/6

- दूसरे दिन का खेल शुरू, ऋषभ पंत (22) और रविचंद्रन अश्विन (0) क्रीज पर।

- बारिश के कारण खेल में और 15 मिनट की देरी।

- बारिश के कारण खेल शुरू होने में होगी देरी। पिछले 2 घंटे से बूंदा-बांदी जारी है। अगर वर्षा नहीं होती है तो आज का खेल 15 मिनट की देरी से (दोपहर- 3.45 बजे) शुरू हो सकता है। 

- दूसरे दिन का खेल भारतीय समय के अनुसार 3.30 बजे शुरू होगा। ऋषभ पंत 22 रन बनाकर नाबाद है। पहले दिन हार्दिक पंड्या (18) के आउट होते ही दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई थी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, ओली पोप, जॉनी बेयरेस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।

Open in app