IND Vs AUS 3rd T20: कोहली की दमदार फिफ्टी की बदौलत भारत की 6 विकेट से जीत

By विनीत कुमार | Published: November 25, 2018 12:44 PM2018-11-25T12:44:10+5:302018-11-25T16:52:32+5:30

india vs australia 3rd t20 live score and updates at sydney | IND Vs AUS 3rd T20: कोहली की दमदार फिफ्टी की बदौलत भारत की 6 विकेट से जीत

India Vs Australia 3rd T20

googleNewsNext
Highlightsऑस्ट्रेलिया की तीसरे टी20 में 6 विकेट से हारभारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज में 1-1 से बराबरी कीविराट कोहली और दिनेश कार्तिक की साझेदारी से जीता भारत

नई दिल्ली: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 में 6 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई। भारत के सामने जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य था और टीम ने 4 विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। कोहली ने 41 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की पारी खेली। 

भारत की ओर से रोहित शर्मा (23) और शिखर धवन (41) ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 67 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद 108 रनों पर 4 विकेट गंवाने के बाद भारत थोड़ी मुश्किल में नजर आ रहा था। हालांकि, कोहली और दिनेश कार्तिक ने 39 गेंदों पर 60 रनों की साझेदारी करते हुए भारत को जीत तक पहुंचा दिया।

कोहली ने अपनी पारी में 2 छक्के और 4 चौके लगाये। वहीं, कार्तिक ने 18 गेंदों की पारी में एक छक्का और इतने ही चौके की बदौलत नाबाद 22 रन बनाये।

क्रुणाल पंड्या की शानदार गेंदबाजी

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 164 रन बनाये। भारत की ओर से क्रुणाल पंड्या ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवरों में 36 देकर 4 विकेट झटके। वहीं, कुलदीप यादव को एक सफलता मिली।

सीरीज में 1-0 से आगे चल रही ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही उसके सलामी बल्लेबाजों डी आर्सी शॉर्ट (33) और कप्तान एरॉन फिंच (28) ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 68 रन जोड़े। कुलदीप ने इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद क्रुणाल पंड्या ने पारी के 10वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर लगातार दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के रन के पहिये को थाम दिया। 

क्रुणाल यही नहीं रूके और फिर बाद में ग्लेन मैक्सवेल (13) और एलेक्स केरे (27) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ला दिया। हालांकि बाद में मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 25) और नाथन कूल्टर नाइल (13 नाबाद) ने ऑस्ट्रेलिया को 150 के पार पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज का पहले मैच में 4 रनों से जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरा टी20 बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था।

LIVE

Get Latest Updates

04:47 PM

भारत की 6 विकेट से जीत

19.4 ओवर: कोहली के बल्ले से निकला चौका। भारत ने 4 विकेट पर 168 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया है। दिनेश कार्तिक 22 रनों पर नाबाद लौटे। कोहली ने बनाये नाबाद 61 रन।

04:44 PM

19 ओवर के बाद भारत

19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 160/4. कोहली 37 गेंदों पर 53 रन और दिनेश कार्तिक 18 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी ओवर में जीत के लिए 5 रनों की जरूरत

04:40 PM

18 ओवर के बाद

18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 149/4. कोहली 50 रन और दिनेश कार्तिक 15 रनों पर खेल रहे हैं। कोहली ने 35 गेंदों पर अर्धशतक लगाया।

04:31 PM

भारत 16 ओवर के बाद

16 ओवर के बाद भारत- 125/4. भारत को अब जीत के लिए 24 रन पर 40 रन की जरूरत। कोहली 28 गेंदों पर 38 रन जबकि कार्तिक 3 रनों पर खेल रहे हैं।

04:19 PM

भारत को चौथा झटका

13.1 ओवर: भारत को चौथा झटका। ऋषभ पंत बिना खाता खोले एंड्रियू टाई की गेंद पर कैच आउट। भारत- 108/4. दिनेश कार्तिक क्रीज पर। कोहली 25 रनों पर खेल रहे हैं।

04:17 PM

भारत को तीसरा झटका

12.6 ओवर: भारत को तीसरा झटका। केएल राहुल 20 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट। ग्लेन मैक्सवेल ने लिया विकेट। राहुल ने अपनी पारी में एक छक्का लगाया। भारत- 108/3. ऋषभ पंत अब बैटिंग करने आये हैं। कोहली 25 रनों पर खेल रहे हैं।

04:13 PM

भारत को दूसरा झटका

6.5 ओवर: भारत को दूसरा झटका। एडम जैम्पा की गेंद पर रोहित शर्मा (23) बोल्ड। रोहित ने 16 गेंदों की पारी में 2 छक्के और एक चौका लगाया। अब केएल राहुल और विराट कोहली बिना खाता खोले क्रीज पर

04:13 PM

भारत 100 के पार

भारत का स्कोर 12 ओवर को बाद- 102/2. विराट कोहली 17 गेंदों पर 20 रन जबकि केएल राहुल 17 गेंदों पर 13 रन बना चुके हैं। राहुल ने एक छक्का अब तक लगाया है। कोहली के बल्ले से एक चौका निकला है।

03:53 PM

भारत को दूसरा झटका

6.5 ओवर: भारत को दूसरा झटका। एडम जैम्पा की गेंद पर रोहित शर्मा (23) बोल्ड। रोहित ने 16 गेंदों की पारी में 2 छक्के और एक चौका लगाया। अब केएल राहुल और विराट कोहली बिना खाता खोले क्रीज पर. भारत- 67/2

03:47 PM

शिखर धवन आउट

5.3 ओवर: भारत को पहला झटका। मिशेल स्टार्क ने शिखऱ धवन (41) को किया LBW. धवन ने दो छक्के और 6 चौके लगाये। भारत- 67/1

03:44 PM

भारत 5 ओवर के बाद

भारत का स्कोर 5 ओवर के बाद- 62/0. धवन 20 गेंदों पर 37 रन जबकि रोहित शर्मा 10 गेंदों पर 22 रन बना चुके हैं। धवन ने दो छक्के और 5 चौके लगाये हैं। वहीं, रोहित के बल्ले से 2 छक्के और एक चौका निकला है।

03:26 PM

दो ओवर के बाद भारत

भारत का स्कोर दो ओवर के बाद 12/0. रोहित शर्मा 7, धवन 5 रनों पर खेल रहे हैं।

03:18 PM

भारत ने शुरू किया 165 के लक्ष्य का पीछा

भारत की बैटिंग शुरू, रोहित शर्मा और शिखऱ धवन क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क का पहला ओवर

02:57 PM

भारत को 165 का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाये। भारत के सामने 165 रनों का लक्ष्य 


02:44 PM

ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका

17.2 ओवर: ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा। क्रिस लिन (13) रन आउट। लिन 10 गेंदों पर केवल एक चौका लगा सके। जसप्रीत बुमराह ने अपने ही ओवर में लिन को किया रन आउट। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 131/6. अब नाथन कूल्टर नाइल क्रीज पर

02:35 PM

ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका

15.5 ओवर: क्रुणाल पंड्या को चौथी सफलता। ऑस्ट्रेलिया ने 119 के स्कोर पर गंवाया पांचवां विकेट। एलेक्स केरे 19 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट। क्रिस लिन 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:33 PM

15 ओवर के बाद

ऑस्ट्रेलिया 15 ओवर के बाद 107/4. क्रिस लिन 7 रन और एलेक्स केरे 16 गेंदों पर 19 रन बना चुके हैं।

02:24 PM

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका

13.1 ओवर: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका। क्रुणाल पंड्या ने लिया तीसरा विकेट। ग्लेन मैक्सवेल 16 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट। मैक्सवेल ने दो चौके लगाये। क्रिस लिन अब बैटिंग के लिए आए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 90/4

02:10 PM

भारत को तीसरी सफलता

9.2 ओवर: क्रुणाल पंड्या ने लगातार दूसरी गेंद पर झटका विकेट। बेन मैक्डरमॉट (0) को किया LBW. अब एलेक्स केरे बैटिंग के लिए आए हैं। ऑस्ट्रेलिया- 73/3

02:07 PM

भारत को दूसरी सफलता

9.1 ओवर: क्रुणाल पंड्या ने डी आर्की शॉर्ट (33) को LBW किया। भारत को दूसरी सफलता। आर्की ने 29 गेंदों की पारी में 5 चौके लगाये। 


01:58 PM

8 ओवर के बाद

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 ओवर के बाद 64/0. डी आर्की 26 गेंदों पर 32 रन जबकि एरॉन फिंच 22 गेंदों पर 28 रन बना चुके हैं। डी आर्की ने 5 चौके जबकि फिंच ने 4 चौके लगाये हैं।

01:58 PM

भारत को पहली सफलता

8.3 ओवर: एरॉन फिंच 28 रन बनाकर आउट। भारत को पहली सफलता मिली है। कुलदीप यादव की गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने लिया कैच। फिंच ने 23 गेंदों की पारी में चार चौके लगाये। ग्लेन मैक्सवेल अब बल्लेबाजी के लिए आये हैं। डी आर्की 33 रन बनाकर जमे हुए हैं।

01:44 PM

5 ओवर के बाद

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 ओवर के बाद 41/0. डी आर्की 15 गेंदों पर 18 रन जबकि एरॉन फिंच 15 गेंदों पर 19 रन बना चुके हैं।

01:23 PM

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग शुरू, एरॉन फिंच और डी आर्की शॉर्ट ओपनिंग के लिए उतरे। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार का पहला ओवर। 1 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया- 8/0

12:59 PM

दोनों टीमों की प्लेइंग -11

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया: डी आर्की शॉर्ट, एरॉन फिंच (कप्तान), क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैक्डरमॉट, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कूल्टर नाइल, मिशेल स्टार्क, एंड्रियू टाई, एडम जैम्पा

12:50 PM

सिडनी का रिकॉर्ड

सिडनी में पिछले दस मैचों में बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने सात बार जीत हासिल की है।

12:50 PM

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला। भारतीय टीम करेगी पहले गेंदबाजी..


Open in app