Ind Vs SA T20: टी20 करियर में 11000 रन पूरे करने पहले भारतीय विराट, टीम इंडिया कप्तान ने बनाया रिकॉर्ड, 400 टी20 मैच खेलने वाले पहले इंडियन खिलाड़ी

Ind Vs SA T20:  विराट कोहली टी20 करियर (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) में 11000 रन पूरे किये। उनके नाम अब 11030 रन है। ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 2, 2022 09:43 PM2022-10-02T21:43:15+5:302022-10-02T21:44:53+5:30

Ind Vs SA T20 Virat Kohli becomes first Indian get 11000 T20 runs team india capt rohit-sharma most 400 match in india ipl see video | Ind Vs SA T20: टी20 करियर में 11000 रन पूरे करने पहले भारतीय विराट, टीम इंडिया कप्तान ने बनाया रिकॉर्ड, 400 टी20 मैच खेलने वाले पहले इंडियन खिलाड़ी

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे अधिक रन और छक्का लगाने का रिकॉर्ड पहले से ही इनके नाम है।

googleNewsNext
Highlightsटीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे अधिक रन और छक्का लगाने का रिकॉर्ड पहले से ही इनके नाम है। रोहित 400 टी20 (अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल) खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

Ind Vs SA T20: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान कप्तान ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। विराट कोहली टी20 करियर (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) में 11000 रन पूरे किये। उनके नाम अब 11030 रन है। ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे अधिक रन और छक्का लगाने का रिकॉर्ड पहले से ही इनके नाम है। रोहित 400 टी20 (अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल) खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के किरोन पोलॉर्ड हैं। पोलॉर्ड ने 614 मैच खेले हैं। दुनिया में रोहित नौवें पायदान पर हैं। 

सूर्यकुमार यादव और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों की दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीन विकेट पर 237 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंद में 61 रन की पारी के दौरान पांच छक्के और इतने ही चौके जड़े। उन्होंने 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया जो भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

उन्होंने इसके साथ ही विराट कोहली (नाबाद 49) के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 गेंद में 102 रन की साझेदारी की। कोहली ने 28 गेंद की नाबाद पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले राहुल ने 28 गेंद की पारी में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 57 रन बनाने के साथ शुरुआती विकेट के लिए कप्तान रोहित शर्मा (37 गेंद में 43 रन) के साथ 10 ओवर के अंदर 96 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलायी।

आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक (सात गेंद में नाबाद 17 रन) ने कागिसो रबाडा के खिलाफ चौका और फिर दो छक्के जड़कर टीम के स्कोर को 237 तक पहुंचाया। भारतीय टीम ने अपनी पारी में 25 चौके और 13 छक्के लगाये। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने चार ओवर में महज 23 रन दिये और दो विकेट चटकाये।

रबाडा, वेन पार्नेल और लुंगी एनगिडी ने चार-चार ओवर के अपने कोटे में क्रमश:  57, 54 और 49 रन लुटाये। एनरिच नोर्खिया ने तीन ओवर में 41 रन दिये। मैदान में एक्सट्रा कवर क्षेत्र पर एक सांप निकलने के कारण खेल पांच मिनट तक रोकना पड़ा। मैदानकर्मी ने बाल्टी की मदद से सांप को मैदान से बाहर किया। 

Open in app