IND vs HK, Asia Cup 2022: सूर्यकुमार ने किया धमाका, 22 गेंद में फिफ्टी, कोहली और यादव ने तीसरे विकेट के लिए 42 गेंद में 98 रन जोड़े

IND vs HK, Asia Cup 2022: भारत ने विराट कोहली (नाबाद 59) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 68) के अर्धशतक से बुधवार को यहां एशिया कप टी20 क्रिकेट मैच में हांगकांग के खिलाफ दो विकेट पर 192 रन बनाये।

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 31, 2022 09:29 PM2022-08-31T21:29:00+5:302022-08-31T21:30:19+5:30

IND vs HK, Asia Cup 2022 IND 192-2 Suryakumar Yadav 22 balls fifty 26 balls 68 sixes 6 and fours 6 virat kohli Partnership 42 ball 98 runs | IND vs HK, Asia Cup 2022: सूर्यकुमार ने किया धमाका, 22 गेंद में फिफ्टी, कोहली और यादव ने तीसरे विकेट के लिए 42 गेंद में 98 रन जोड़े

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मैंने उन स्ट्रोक्स का अभ्यास किया।

googleNewsNext
Highlightsसूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने तीसरे विकेट लिए 42 गेंद में 98 रन जोड़े।सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में नाबाद 68 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 192 रन बनाए। 

IND vs HK, Asia Cup 2022:टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 192 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। यादव ने 26 गेंद में नाबाद 68 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। यादव और विराट ने तीसरे विकेट लिए 42 गेंद में 98 रन जोड़े।

 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ 35 रन बनाने के बाद हांगकांग के खिलाफ 44 गेंद में 59 नाबाद पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और एक चौका शामिल है। कप्तान रोहित शर्मा ने 3500 रन पूरे किए और दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। 13 गेंद में 21 रन बनाए। केएल राहुल ने 39 गेंद में 36 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मैंने उन स्ट्रोक्स का अभ्यास किया। मैं बचपन में अपने दोस्तों के साथ रबर बॉल क्रिकेट खेलता था और यहीं से ये शॉट आते हैं। पिच पहले थोड़ी चिपचिपी थी। जब मैं बल्लेबाजी करने जा रहा था तो मैंने रोहित और ऋषभ से बात की। मुझे लगता है कि इस विकेट पर हमारा स्कोर अच्छा है।

कोहली और सूर्यकुमार ने तीसरे विकेट के लिये नाबाद 98 रन की साझेदारी निभायी। इनके अलावा केएल राहुल ने 36 और कप्तान रोहित शर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। हांगकांग के आयुष शुक्ला और मोहम्मद गजनफर ने एक एक विकेट झटका।

T20Is में भारत द्वारा डेथ ओवरों (16-20) में सर्वाधिक रनः

86 बनाम वेस्टइंडीज कोलकाता 2022

80 बनाम इंग्लैंड डरबन 2007

78 बनाम हांगकांग दुबई 2022 *

77 बनाम ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु 2019।

Open in app