Ind Vs Eng: इंग्लैंड ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, टीम इंडिया को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर की, रूट और बेयरस्टॉ में 269 रन की साझेदारी

Ind Vs Eng: इंग्लैंड ने पांचवें और आखिरी क्रिकेट टेस्ट में भारत को सात विकेट से हराकर सीरीज 2- 2 से बराबर की। जो रूट ने 28 शतक पूरा किया। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 5, 2022 04:30 PM2022-07-05T16:30:24+5:302022-07-05T16:53:22+5:30

Ind Vs Eng England won by 7 wkts Jonny Bairstow joe root Partnership 269( Hundred no one ICC Test Rankings | Ind Vs Eng: इंग्लैंड ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, टीम इंडिया को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर की, रूट और बेयरस्टॉ में 269 रन की साझेदारी

जॉनी बेयरस्टॉ और जो रूट की शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांचवें क्रिकेट टेस्ट में रिकॉर्ड जीत दर्ज की।

googleNewsNext
Highlightsस्टीवन स्मिथ (27), विराट कोहली (27) और केन विलियमसन (24) से आगे निकल गए। जॉनी बेयरस्टॉ ने दोनों पारी में शतक मारे।जॉनी और रूट ने चौथे विकेट लिए रिकॉर्ड साझेदारी की।

Ind Vs Eng: गजब का दबदबा...। 378 रन का पीछा। किसने सोचा होगा! 76.4 ओवर में। इंग्लैंड टीम ने कारनामा कर दिखाया। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान बी मैकुलम ने कोच के रूप में करके दिखा दिया। जॉनी बेयरस्टॉ और जो रूट ने टीम इंडिया के गेंदबाज पर जमकर बरसे।

टीम इंडिया को फिर से इंग्लैंड की धरती पर सीरीज जीतने का सपना टूट गया। जॉनी बेयरस्टॉ और जो रूट की शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांचवें क्रिकेट टेस्ट में रिकॉर्ड जीत दर्ज की। इंग्लैंड टीम ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया।

इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया। इंग्लैंड ने जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी कर ली। जो रूट ने 28 शतक पूरा किया। स्टीवन स्मिथ (27), विराट कोहली (27) और केन विलियमसन (24) से आगे निकल गए। 

जॉनी बेयरस्टॉ ने दोनों पारी में शतक मारे। भारतीय गेंदबाज इन दोनों के सामने असहाय नजर आए। जॉनी और रूट ने चौथे विकेट लिए रिकॉर्ड साझेदारी की। इस मैच में टीम इंडिया का नेतृत्व जसप्रीत बुमराह और इंग्लैंड टीम का नेतृत्व बेन स्ट्रोक्स कर रहे हैं।

पहली पारी में बढ़त लेकिन हार से समाप्तः

192 बनाम श्रीलंका गाले 2015

132 बनाम इंग्लैंड एजबेस्टन 2022

80 बनाम ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 1992

69 बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2008।

सर्वोच्च लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा, बनाम भारतः

378 इंग्लैंड एजबेस्टन 2022

339 ऑस्ट्रलिया पर्थ 1977

276 इंडीज दिल्ली 1987

240 अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2022।

सर्वोच्च लक्ष्य का इंग्लैंड ने सफलतापूर्वक पीछा कियाः

378 बनाम भारत एजबस्टन 2022

359 बनाम ऑस्ट्रलिया लीड्स 2019

332 बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 1928/29

315 बनाम ऑस्ट्रलिया लीड्स 200।

Open in app