Sa Vs Nz: चौथे शतक के साथ कुमार संगकारा की लिस्ट में शामिल हुए क्विंटन डी कॉक, जानिए इस विश्व में कितनी लगी सेंचुरी

क्विंटन डी कॉक ने इस विश्व कप में चार शतक लगाने के बाद श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। कुमार ने साल 2015 के विश्व कप में चार शतक लगाए थे। वहीं कुमार का रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा ने साल 2019 के विश्व कप में तोड़ा था।

By धीरज मिश्रा | Published: November 1, 2023 04:47 PM2023-11-01T16:47:32+5:302023-11-01T17:16:37+5:30

Icc World Cup Quinton de Kock SIX, fourth century joins Kumar Sangakkara's list with his fourth century | Sa Vs Nz: चौथे शतक के साथ कुमार संगकारा की लिस्ट में शामिल हुए क्विंटन डी कॉक, जानिए इस विश्व में कितनी लगी सेंचुरी

photo credit- twitter

googleNewsNext
Highlights कुमार संगकारा ने साल 2015 के विश्व कप में चार शतक लगाए थेकुमार का रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा ने साल 2019 के विश्व कप में तोड़ा थाक्विंटन डी कॉक ने 103 गेंदों में शतक लगाया

Sa Vs Nz: विश्व कप 2023 में साउथ अफ्रीका के ओपनर क्विंटन डी कॉक का जलवा जारी है। इस विश्व कप में चार शतक लगाने के बाद क्विंटन डी कॉक श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। कुमार ने साल 2015 के विश्व कप में चार शतक लगाए थे। वहीं कुमार का रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा ने साल 2019 के विश्व कप में तोड़ा था। रोहित ने साल 2019 के विश्व कप में पांच शतक लगाए थे।

क्विंटन डी कॉक इस साल सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। उन्होंने अपने शतक को पूरा करने के लिए 103 गेंद ली। शतक को पूरा करने के लिए क्विंटन डी कॉक 8 चौके और तीन छक्के लगाए। 

यहां बताते चले कि इस विश्व कप में अब तक 20 सेंचुरी लग चुकी हैं। चलिए जानते हैं किस टीम के किस खिलाड़ी ने लगाई कितनी सेंचुरी। 

एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक शतक
5 - रोहित शर्मा (2019)
4 - कुमार संगकारा (2015)
4 - क्विंटन डी कॉक (2023)

दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक वनडे शतक
27- हाशिम अमला
25- एबी डिविलियर्स
21 - क्विंटन डी कॉक
21 - हर्शल गिब्स
17 - जैक्स कैलिस

विश्व कप में लगाए गए 20 शतक

साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने सात मैच में चार शतक लगाए। उनका उच्च स्कोर 174 रन है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने छह मैच में 2 शतक लगाए। 163 उनका उच्च स्कोर रहा है। न्यूजीलैंड के ओपनर रचिन रविंद्र के 7 मैचों में 2 शतक। रचिन का उच्च स्कोर 123 रहा। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 6 मैचों में 1 शतक, उच्च स्कोर 131, पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 7 मैचों में एक शतक लगाया।

उच्च स्कोर 131, साउथ अफ्रीका का बल्लेबाज एडन मार्करम ने 7 मैचों में एक शतक, उच्च स्कोर 106, टीम इंडिया के रन चेज मशीन विराट कोहली ने 6 मैचों में 1 शतक लगाया। उनका उच्च स्कोर 103। पाकिस्तान के ओपनर अब्दुल्ला शफीक ने छह मैचों में एक शतक लगाया है। इनका उच्च स्कोर 113। श्रीलंका के सदीरा राशेन समरविक्रमा ने 6 मैचों में एक शतक लगाया। उच्च स्कोर 108 रहा। न्यूजीलैंड के डेरिल जोसेफ मिशेल ने 7 मैचों में एक शतक लगाया। उच्च स्कोर 130 रहा।

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज "रैसी" वैन डेर डूसन  ने सात मैचों में एक शतक लगाया। इनका उच्च स्कोर 108 रहा। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सात मैचों में एक शतक लगाया। उच्च स्कोर 109 रहा। न्यूजीलैंड के डेविड कॉन्वे ने सात मैचों में एक शतक लगाया। उच्च स्कोर 152 रहा। बांग्लादेश के बल्लेबाज महमूदुल्लाह ने 6 मैचों में एक शतक  लगाया। उच्च स्कोर 111 रहा। वहीं श्रीलंका के बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने छह मैचों में 1 शतक लगाया। इनका उच्च स्कोर 122 रहा। 

Open in app