ICC World Cup, Ind vs SL: रोहित शर्मा ने रच डाला इतिहास, बने विश्व कप टूर्नामेंट में 5 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

ICC World Cup, Ind vs SL: रोहित विश्व कप-2019 में अब तक कुल 5 सेंचुरी लगा चुके हैं। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 6, 2019 09:31 PM2019-07-06T21:31:37+5:302019-07-06T21:31:37+5:30

ICC World Cup, Ind vs SL: record fifth century in this World Cup for the Hitman rohit sharma | ICC World Cup, Ind vs SL: रोहित शर्मा ने रच डाला इतिहास, बने विश्व कप टूर्नामेंट में 5 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

ICC World Cup, Ind vs SL: रोहित शर्मा ने रच डाला इतिहास, बने विश्व कप टूर्नामेंट में 5 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

googleNewsNext

लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान पर शनिवार को आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के 44वें मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। रोहित ने 94 गेंदों में 2 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 103 रन की पारी खेली। इसी के साथ वह किसी एक विश्व कप टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने गए।

रोहित विश्व कप-2019 में अब तक कुल 5 सेंचुरी लगा चुके हैं। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है। संगकारा ने विश्व कप-2015 में 4 सेंचुरी जड़ी थीं।

किसी एक विश्व कप टूर्नामेंट में सर्वाधिक शतक:

5 रोहित शर्मा (WC 2019)
4 कुमार संगकारा (WC 2015)

रोहित विश्व कप में कुल शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर (6) की बराबरी कर चुके हैं। रोहित का यह दूसरा विश्व कप है। विश्व कप-2015 में उन्होंने एक, जबकि इस बार कुल 5 शतक लगाए हैं। रोहित विश्व कप इतिहास में चेज करते हुए तीन शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोई भारतीय ऐसा एक बार से ज्यादा नहीं कर सका है।

इसी के साथ रोहित और केएल राहुल की जोड़ी विश्व कप की एक इनिंग में शतक लगाने वाली तीसरी जोड़ी बन गई।

विश्व कप इनिंग में 100+ रन बनाने ओपनर:
उपुल थरंगा (133) और तिलकरत्ने दिलशान (144) बनाम जिम्बाब्वे, पल्लेकेले 2011
उपुल थरंगा (102*) और तिलकरत्ने दिलशान (108*) बनाम इंग्लैंड, कोलंबो 2011
रोहित शर्मा (103) और केएल राहुल (100*) बनाम श्रीलंका, लीड्स 2019

Open in app