ICC World Cup, Ind vs SL: रोहित-राहुल की रिकॉर्ड साझेदारी, भारत ने श्रीलंका ने 7 विकेट से धोया

ICC World Cup, Ind vs SL: रोहित ने 94 गेंद में 103 रन बनाए, जो इस विश्व कप में उनका पांचवां शतक है। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2015 विश्व कप में चार शतक बनाए थे।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 6, 2019 10:55 PM2019-07-06T22:55:18+5:302019-07-06T22:55:18+5:30

ICC World Cup, Ind vs SL: R Sharma - KL Rahul Highest opening p'ship for India in World Cups, India won by 7 wkts | ICC World Cup, Ind vs SL: रोहित-राहुल की रिकॉर्ड साझेदारी, भारत ने श्रीलंका ने 7 विकेट से धोया

ICC World Cup, Ind vs SL: रोहित-राहुल की रिकॉर्ड साझेदारी, भारत ने श्रीलंका ने 7 विकेट से धोया

googleNewsNext

एक विश्व कप में सर्वाधिक पांच शतक लगाने वाले रोहित शर्मा और केएल राहुल के सैकड़ों की मदद से भारत ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में शनिवार को श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी श्रीलंका ने एंजेलो मैथ्यूज के शतक की मदद से सात विकेट पर 264 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 265 रन बनाए। भारत फिलहाल नौ मैचों में 15 अंक लेकर अंकतालिका में शीर्ष पर है, लेकिन अगर आस्ट्रेलिया दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है तो भारत दूसरे स्थान पर आ जाएगा। भारत को शीर्ष पर रहने पर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से और दूसरे स्थान पर रहने पर इंग्लैंड से खेलना होगा। 

रोहित ने 94 गेंद में 103 रन बनाए, जो इस विश्व कप में उनका पांचवां शतक है। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2015 विश्व कप में चार शतक बनाए थे। रोहित ने विश्व कप में सर्वाधिक शतकों के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। दोनों के नाम छह शतक हो गए हैं। रोहित ने 2015 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाया था। तेंदुलकर ने 1996, 1999,2003 और 2011 विश्व कप में शतक बनाए। तेंदुलकर के छह शतक 44 पारियों में बने, जबकि रोहित ने सिर्फ 16 पारियों में यह कारनामा किया। 

राहुल ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए विश्व कप में अपना पहला शतक जड़ा। दोनों ने पहले विकेट के लिये 30 ओवर में 189 रन जोड़े। रोहित ने 94 गेंदों में 14 चौकों और दो छक्कों की मदद से 103 रन बनाए। वह कासुन रजीता की गेंद पर मैथ्यूज को कैच देकर लौटे। वहीं राहुल 41वें ओवर में लसिथ मलिंगा का शिकार हुए, जिनका कैच विकेट के पीछे कुसल परेरा ने लपका। उन्होंने 118 गेंदों में 111 रन बनाये जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल है। 

भारत की ओर से विश्व कप में ओपनिंग साझेदारी:

189 रोहित शर्मा - केएल राहुल बनाम श्रीलंका, लीड्स 2019
180 रोहित शर्मा - केएल राहुल बनाम बांग्लादेश, एजबेस्टन, 2019
174 रोहित शर्मा - शिखर धवन बनाम आयरलैंड, हैमिल्टन 2015
163 अजय जडेजा - सचिन तेंदुलकर बनाम केन्या, कटक 1996
153 सचिन तेंदुलकर - वीरेंद्र सहवाग बनाम श्रीलंका, जोहान्सबर्ग 2003

कप्तान विराट कोहली 34 और हार्दिक पंड्या सात रन बनाकर नाबाद रहे। ऋषभ पंत चार रन बनाकर इसुरू उडाना की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। इससे पहले श्रीलंका के लिये मैथ्यूज ने 128 गेंद में 113 रन बनाये। भारत के लिये जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिए, जिन्हें खेलना श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए काफी कठिन था। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 73 रन देकर एक विकेट चटकाया। 

अब तक वनडे क्रिकेट में भारत के ही खिलाफ तीनों शतक बनाने वाले मैथ्यूज ने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाये। इससे पहले उन्होंने मोहाली और रांची में शतक बनाया था। मैथ्यूज उस समय क्रीज पर आये जब श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 53 रन था। चौथा विकेट 55 के स्कोर पर गिर गया जब लाहिरू तिरिमन्ने क्रीज पर आये। दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 124 रन की साझेदारी की। तिरिमन्ने ने 68 गेंद में 53 रन जोड़े।

मैथ्यूज ने छठे विकेट के लिये धनंजय डिसिल्वा के साथ 74 रन की साझेदारी की जिसकी मदद से श्रीलंका ने 250 रन का आंकड़ा छुआ। डिसिल्वा ने 36 गेंद में 29 रन बनाये। इस विश्व कप में पहली बार खेल रहे रविंद्र जडेजा ने 10 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं एक मैच के बाद लौटे कुलदीप यादव ने 58 रन देकर एक विकेट चटकाया। वह श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाये हालांकि आखिर में उन्हें तिरिमन्ने का विकेट मिला। 

भारतीय टीम ने आज मोहम्मद शमी को आराम दिया जबकि भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी का आगाज किया। बुमराह ने दिमुथ करूणारत्ने (10) को पहला शिकार बनाया जिनका कैच विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी ने लपका। धोनी ने तीन कैच लपके और एक स्टम्पिंग की। कुसल परेरा 18 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर धोनी को कैच दे बैठे। पंड्या ने अविष्का फर्नांडो (20) को पवेलियन भेजा। 

इसके साथ ही भारत वनडे अंतर्राष्ट्रीय में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गया है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड, जबकि भारत ने श्रीलंका के विरुद्ध 91-91 मैच जीते हैं।

ODI में किसी विरोधी से खिलाफ सर्वाधिक जीत:

91 ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड
91 भारत बनाम श्रीलंका
90 पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
82 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
77 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत

Open in app