श्रीलंका ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम को आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में शुक्रवार को खेले गए मैच में 20 रन से हरा दिया।
श्रीलंका ने एंजेलो मैथ्यूज (85) रन की पारी की मदद से पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 232/9 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स (82) और जो रूट (57) की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद 47 ओवर में 212 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की जीत की हीर रहे लसिथ मलिंगा, जिन्होंने 43 रन देकर 4 विकेट झटके।
श्रीलंका के हाथों इंग्लैंड की हार से आईसीसी वर्ल्ड कप में पॉइंट्स टेबल की स्थिति में बदलाव आया है। इस जीत से श्रीलंका ने अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम रखी हैं। तो वहीं इस मैच में हार के बावजूद इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बरकरार है।
ICC World Cup 2019: पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम है कहां
ऑस्ट्रेलिया 6 मैचों में 5 जीत और 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम 5 मैचों में 4 जीत के साथ दूसरे, इंग्लैंड की टीम 6 मैचों में 4 जीत के साथ तीसरे और भारतीय टीम 4 मैचों में 3 जीत के साथ चौथे स्थान पर है।
वहीं इंग्लैंड को हराते हुए श्रीलंकाई टीम 6 मैचों में दूसरी जीत और 5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर आ गई है। बांग्लादेश की टीम भी 6 मैचों में 2 जीत के साथ छठे स्थान पर है।
वहीं 5 मैचों में एक जीत के साथ वेस्टइंडीज सातवें, दक्षिण अफ्रीका 6 मैचों में एक जीत के साथ आठवें, पाकिस्तान 5 मैचों में एक जीत के साथ नौवें और अफगानिस्तान अपने सभी 5 मैच गंवाते हुए आखिरी पायदान पर है।
ICC World Cup 2019: पॉइंट्स टेबलटीम | मैच | जीत | हार | टाई | कोई परिणाम नहीं | अंक | नेट रन रेट |
ऑस्ट्रेलिया | 6 | 5 | 1 | 0 | 0 | 10 | +0.849 |
न्यूजीलैंड | 5 | 4 | 0 | 0 | 1 | 9 | +1.591 |
इंग्लैंड | 6 | 4 | 2 | 0 | 0 | 8 | +1.457 |
भारत | 4 | 3 | 0 | 0 | 1 | 7 | +1.029 |
श्रीलंका | 6 | 2 | 2 | 0 | 2 | 6 | -1.119 |
बांग्लादेश | 6 | 2 | 3 | 0 | 1 | 5 | -0.407 |
वेस्टइंडीज | 5 | 1 | 3 | 0 | 1 | 3 | +0.272 |
दक्षिण अफ्रीका | 6 | 1 | 4 | 0 | 1 | 3 | -0.193 |
पाकिस्तान | 5 | 1 | 3 | 0 | 1 | 3 | -1.933 |
अफगानिस्तान | 5 | 0 | 5 | 0 | 0 | 0 | -2.089 |
ICC World Cup 2019: टॉप-10 बल्लेबाज
1.डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)-447 रन
2.शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)-425 रन
3.जो रूट (इंग्लैंड)-424 रन
4.एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)-396 रन
5.रोहित शर्मा (भारत)-319 रन
6.इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)-270 रन
7.स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)-244 रन
8.मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश)-244 रन
9.केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड)-225 रन
10.जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)-218 रन
ICC World Cup 2019: टॉप-10 गेंदबाज
1.जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)-15 विकेट
2.मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)-15 विकेट
3.मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान)-13 विकेट
4.मार्क वुड (इंग्लैंड)-12 विकेट
5.लोकी फर्ग्युसन (न्यूजीलैंड)-11 विकेट
6.पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)-11 विकेट
7.क्रिस मॉरिस (दक्षिण अफ्रीका)-9 विकेट
8.मोहम्मद सैफुद्दीन (बांग्लादेश)-9 विकेट
9.इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका)-8 विकेट
10.लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)-8 विकेट