ICC World Cup 2019, NZ vs WI: केन विलियम्सन ने बनाए 148 रन, न्यूजीलैंड ने दर्ज की वेस्टइंडीज पर जीत

ICC World Cup 2019, NZ vs WI: कप्तान केन विलियम्सन ने करियर की सर्वश्रेष्ठ 148 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड को आठ विकेट पर 291 रन का सम्मानजनक स्कोर दिया।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 23, 2019 02:18 AM2019-06-23T02:18:12+5:302019-06-23T02:18:12+5:30

ICC World Cup 2019, New Zealand vs West Indies: New Zealand won by 5 runs | ICC World Cup 2019, NZ vs WI: केन विलियम्सन ने बनाए 148 रन, न्यूजीलैंड ने दर्ज की वेस्टइंडीज पर जीत

ICC World Cup 2019, NZ vs WI: केन विलियम्सन ने बनाए 148 रन, न्यूजीलैंड ने दर्ज की वेस्टइंडीज पर जीत

googleNewsNext

न्यूजीलैंड ने मैनचेस्टर में विश्व कप-2019 के 29वें मैच में न्यूजीलैंड को 5 रन से मात दी। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 8 विकेट खोकर 291 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज 49 ओवर में 286 रन पर सिमट गया।

विलियम्सन की कप्तानी पारी, न्यूजीलैंड का विशाल स्कोर: कप्तान केन विलियम्सन ने करियर की सर्वश्रेष्ठ 148 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड को संकट से निकालते हुए आठ विकेट पर 291 रन का सम्मानजनक स्कोर दिया। विलियम्सन ने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 106 रन बनाए थे। उन्होंने शुरुआती ओवर में मिले झटकों के बावजूद संभलकर खेलते हुए कीवी पारी को संभाला। अपना 13वां वनडे शतक लगाने वाले विलियम्सन ने 154 गेंद की पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया। 

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई न्यूजीलैंड टीम को शुरूआती ओवर में ही बायें हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल ने झटका दिया जब सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और कॉलिन मुनरो खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। कॉट्रेल ने 56 रन देकर चार विकेट लिये। इसके बाद विलियम्सन और रोस टेलर ने 160 रन की साझेदारी की। टेलर ने 95 गेंद में 69 रन बनाए। 

न्यूजीलैंड के 50 रन 15वें ओवर में पूरे हुए जब टेलर ने जैसन होल्डर की शॉर्टगेंद पर चौका लगाया। दोनों बल्लेबाजों ने 24वें ओवर में अर्धशतक पूरे किए। क्रिस गेल ने टेलर को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। दूसरी ओर विलियम्सन ने रोच को चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। कॉट्रेल ने दूसरे स्पैल में टॉम लाथम (12) और विलियम्सन को आउट किया। वेस्टइंडीज की ओर से शेल्डन कॉट्रेल को सर्वाधिक 4 विकेट मिले। उनके अलावा कार्लोस ब्रैथवेट को 2, जबकि क्रिस गेल को 1 सफलता हाथ लगी।

ब्रैथवेट का शतक, जीत के करीब आकर हारा न्यूजीलैंड: लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज को महज 20 रन के स्कोर तक शाई होप (1) और निकोलस पूरन (1) के रूप में दो झटके लग गए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने शिमरॉन हेटमायर के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। गेल 84 गेंदों में 87 रन बनाकर आउट हुए। वहीं हेटमायर ने 45 बॉल पर 54 रन बनाए।

टीम ने 152 रन के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। यहां से कार्लोस ब्रैथवेट ने मोर्चा संभाला। ब्रैथवेट ने 82 गेंदों में 5 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 101 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत ना दिला  सके। इस दौरान वेस्टइंडीज की पारी के 48वें ओवर में ब्रैथवेट ने 25 रन ठोक दिए, लेकिन छक्का लगाकर जीत दिलाने की कोशिश में ब्रैथवेट कैच आउट हो गए। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 4 विकेट झटके। उनके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन को 3, जबकि मैट हैनरी-डी ग्रैंडहोम को 1-1 सफलता हाथ लगी।

Open in app