पति विस्फोटक बल्लेबाज तो खुद एक बॉक्सर हैं शिखर धवन की वाइफ आयशा

आयाशा ने शिखर धवन से पहले ऑस्ट्रेलियाई मूल के बिजनेसमैन से शादी की थी, लेकिन दोनों का तलाक हो गया। आयशा की पहली शादी से उनकी दो बेटियां हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: December 5, 2019 07:13 AM2019-12-05T07:13:53+5:302019-12-05T07:13:53+5:30

Happy Birthday Shikhar Dhawan: Shikhar Dhawan Profile, ODI Cricket Records, Stats, IPL record, love story, wife and family pics | पति विस्फोटक बल्लेबाज तो खुद एक बॉक्सर हैं शिखर धवन की वाइफ आयशा

पति विस्फोटक बल्लेबाज तो खुद एक बॉक्सर हैं शिखर धवन की वाइफ आयशा

googleNewsNext

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन के क्रिकेट करियर के बारे में आप काफी जानते होंगे, लेकिन क्या आपको उनकी निजी जिंदगी के बारे में पता है? धवन ने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली आयशा मुखर्जी से 2012 में शादी की थी। अगर आप शिखर धवन की पत्नी और उनकी शादी के बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको शिखर धवन के बर्थडे पर उनकी पत्नी और शादी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं।

शिखर धवन का जन्म 5 दिसम्बर 1985 को एक पंजाबी परिवार हुआ था। धवन की आयशा से मुलाकात उनके ही दोस्त और भारतीय टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने करवाई थी। आयशा का जन्म 27 अगस्त 1975 में भारत में हुआ था आयशा के पिता बंगाली हैं, जबकि मां ब्रिटिश। 

मुलाकात के बाद शिखर धवन और आयशा के बीच दोस्ती गहरी हो गई। धवन और आयशा दोनों खिलाड़ी है तो अक्सर उनका मिलना नहीं हो पाता था। जिसके बाद दोनों की फेसबुक के जरिए बातचीत हुआ करती थी। जिसके बाद धवन और आयशा के बीच गहरी दोस्ती होती चली गई। साल 2009 में दोनों ने सगाई कर ली।

इसके अगले ही साल धवन को भारत की ओर से डेब्यू करने का मौका मिल गया, जहां से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। धवन ने आयशा मुखर्जी से साल 2012 में शादी कर ली।

बता दें कि आयाशा ने शिखर धवन से पहले ऑस्ट्रेलियाई मूल के बिजनेसमैन से शादी की थी, लेकिन दोनों का तलाक हो गया। आयशा की पहली शादी से उनकी दो बेटियां हैं, जिनका नाम रिया और आलिया है। शादी के दो साल बाद 2014 में आयशा और धवन के बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने जोरावर रखा।

आयशा अक्सर स्टेडियम में शिखर धवन को सपोर्ट करने पहुंच जाती हैं। उनके पास ऑस्ट्रेलिया की नारिकता है। आयशा एक बॉक्सर हैं और उन्हें टैटू का भी बहुत शौक है उन्होंने अपनी बांह और कमर पर टैटू गुदवा रखे हैं। इसके अलावा आयशा अपनी फिटनेट का बहुत ख्याल रखती हैं।

Open in app