IPL: महेंद्र सिंह धोनी समेत रोहित शर्मा बने लीग के सर्वश्रेष्ठ कप्तान, कोहली रहे सर्वकालिक महान भारतीय बल्लेबाज

इस ज्यूरी में 50 लोग थे जिसमें से 20 पूर्व क्रिकेटर, 10 खेल पत्रकार, 10 स्टैटिशियन, सात प्रसारणकर्ता और तीन एंकर शामिल रहे...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 18, 2020 08:19 PM2020-04-18T20:19:45+5:302020-04-18T20:29:14+5:30

Full List of Star Sports Greatest of All-Time in vivo IPL: Greatest Captain MS Dhoni, Rohit Sharma | IPL: महेंद्र सिंह धोनी समेत रोहित शर्मा बने लीग के सर्वश्रेष्ठ कप्तान, कोहली रहे सर्वकालिक महान भारतीय बल्लेबाज

IPL: महेंद्र सिंह धोनी समेत रोहित शर्मा बने लीग के सर्वश्रेष्ठ कप्तान, कोहली रहे सर्वकालिक महान भारतीय बल्लेबाज

googleNewsNext
Highlightsधोनी की कप्तानी में टीम 11 सीजनों में से 10 में प्लेऑफ में पहुंची।रोहित की कप्तानी में मुंबई ने सात सीजनों में से चार बार खिताब अपने नाम किया।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने शनिवार को अपने 13 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर Greatest of All-Time का चयन किया गया, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को संयुक्त रूप से आईपीएल लीग का सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुना गया है। दोनों क्रमश: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करते हैं।

धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के 11 में से 10 प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। टीम तीन बार चैम्पियन और पांच बार उपविजेता रही है। रोहित ने 2013 में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली और उसे चार बार चैम्पियन बनाया।

इस ज्यूरी में 50 लोग थे जिसमें से 20 पूर्व क्रिकेटर, 10 खेल पत्रकार, 10 स्टैटिशियन, सात प्रसारणकर्ता और तीन एंकर शामिल रहे। स्टार स्पोर्ट्स की एक्सपर्ट ज्यूरी ने इसके अलावा और वर्ग में भी आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

आईपीएल का सर्वकालिक महान:

सर्वकालिक महान कप्तान - महेंद्र सिंह धोनी / रोहित शर्मा (सीएसके / मुंबई इंडियंस)

सर्वकालिक महान कोच - स्टीफन फ्लेमिंग्स (सीएसके)

सर्वकालिक महान बल्लेबाज - एबी डिविलियर्स (आरसीबी)

सर्वकालिक महान गेंदबाज - लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस)

सर्वकालिक महान ऑलराउंडर - शेन वॉट्सन (चेन्नई सुपर किंग्स)

सर्वकालिक महान भारतीय बल्लेबाज- विराट कोहली (आरसीबी)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली को आईपीएल का सर्वकालिक महान भारतीय बल्लेबाज चुना गया है। कोहली के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने आईपीएल के 177 मैचों में 37.84 की औसत से 5412 रन बनाए हैं।

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार (16 अप्रैल) को आईपीएल 2020 को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। इससे पहले बोर्ड ने कोरोना की वजह से इस टूर्नामेंट को 15 अप्रैल तक स्थगित किया था। 

बीसीसीआई द्वारा आईपीएल 2020 को स्थगित किए जाने के बाद पड़ोसी देश श्रीलंका ने इसे अपने यहां आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। श्रीलंका मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड आईपीएल 2020 की मेजबानी के लिए तैयार है।

Open in app