Highlightsइंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज पर 4-0 के कब्जा कर लिया।इंग्लैंड ने पाक के खिलाफ जमकर रन बटोरे और भारत का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लीड्स में खेले गए पांचवें वनडे में पाकिस्तान को 54 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज पर 4-0 के कब्जा कर लिया, जबकि पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। पाकिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जमकर रन बटोरे और भारतीय क्रिकेट टीम का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए इंग्लैंड ने चार मैचों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 1424 रन बनाए और एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के पास था, जो उसने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल 1275 रन बनाकर बनाया था।
इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में सिर्फ चार मैचों बल्लेबाजी की और भारत से 149 रन ज्यादा बनाकर बड़े अंतर से यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जबकि पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और टीम बल्लेबाजी नहीं कर पाई थी।
सीरीज में बनाए गए सबसे ज्यादा रन
टीम | खिलाफ | मैच | साल |
इंग्लैंड | पाकिस्तान | 1424 | 2019 |
भारत | श्रीलंका | 1275 | 2009 |
न्यूजीलैंड | आयरलैं/बांग्लादेश | 1161 | 2017 |
इंग्लैंड | वेस्टइंडीज | 1158 | 2019 |
वेस्टइंडीज | इंग्लैंड | 1153 | 2019 |
इंग्लैंड ने यह खास रिकॉर्ड भी बनाया
इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज के लगातार चार वनडे मैचों की चार पारियों में 340 के स्कोर का आंकड़ा पार किया और ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। इससे पहले कोई भी टीम यह कारनामा नहीं कर पाई थी। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैचों में 373/3, 359/4, 341/7 और 351/9 का स्कोर बनाया।