Duleep Trophy: करुण नायर ने जड़ा शतक, इंडिया रेड और इंडिया ब्लू का मैच ड्रॉ

पहली पारी में एक रन से शतक बनाने से चूकने वाले नायर ने दूसरी पारी में 223 गेंद में नाबाद रहते हुए 19 चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 166 रन बनाये।

By भाषा | Published: August 26, 2019 05:11 PM2019-08-26T17:11:58+5:302019-08-26T17:11:58+5:30

Duleep Trophy: Karun Nair hit century, india blue vs india red match draw | Duleep Trophy: करुण नायर ने जड़ा शतक, इंडिया रेड और इंडिया ब्लू का मैच ड्रॉ

Duleep Trophy: करुण नायर ने जड़ा शतक, इंडिया रेड और इंडिया ब्लू का मैच ड्रॉ

googleNewsNext

भारतीय टीम में वापसी की कोशिश कर रहे करुण नायर ने दूसरी पारी में नाबाद 166 रन बनाए, जिससे इंडिया रेड ने सोमवार को इंडिया ब्लू के खिलाफ दिलीप ट्रॉफी के चार दिवसीय मैच को ड्रॉ कराया। इंडिया रेड ने चौथे और दिन छह विकेट पर 297 रन पर पारी घोषित की, जिसके बाद मैच को ड्रा करने पर सहमति बनी। इस ड्रॉ मुकाबले के पहली पारी में बढ़त के आधार पर इंडिया रेड को तीन अंक मिले, जबकि इंडिया ब्लू को एक अंक से संतोष करना पड़ा।

इंडिया रेड ने पहली पारी में 285 रन बनाये थे, जिसके जवाब में इंडिया ब्लू ने 255 रन बनाए थे। इंडिया रेड ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 93 रन से की। पहली पारी में एक रन से शतक बनाने से चूकने वाले नायर ने दूसरी पारी में 223 गेंद में नाबाद रहते हुए 19 चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 166 रन बनाये।

नायर को पहली पारी में शतक लगाने वाले अंकित कलसी का अच्छा साथ मिला और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 157 रन की साझेदारी की। कलसी 160 गेंद में 64 रन बनाकर जलज सक्सेना (105 रन पर चार विकेट) की गेंद पर बोल्ड हुए। सक्सेना इंडिया ब्लू के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनके चार विकेट के अलावा दिवेश पठानिया को दो सफलता मिली। इंडिया रेड का अगले मुकाबले में इंडिया ग्रीन से सामना होगा। इंडिया ग्रीन और इंडिया ब्लू क बीच खेला गया पहला मैच बारिश से धुल गया था।

Open in app