Highlightsध्रुव जुरेल ने टेस्ट करियर में पहली हाफ सेंचुरी लगाई3 चौके और एक शानदार छक्का भी जड़ाइंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में सरफराज खान के साथ ध्रुव जुरेल का डेब्यू हुआ था
IND vs ENG: रांची टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने टेस्ट करियर में पहली हाफ सेंचुरी लगाई है। उन्होंने इसके लिए 96 गेंद खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और एक शानदार छक्का भी जड़ा। ध्रुव जुरेल रांची टेस्ट में दूसरे दिन मैदान पर खेलने के लिए आए थे। जब भारत संकट में था। ध्रुव ने इस दौरान एक छोड़ को थामे रखा और दूसरे छोड़ पर कुलदीप यादव के साथ प्रयास किया कि भारत का दूसरे दिन और विकेट न गिरे।
ध्रुव और कुलदीप की जोड़ी दूसरे दिन क्रीज पर बनी रही। तीसरे दिन ध्रुव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहली हाफ सेंचुरी भी लगाई। यहां बताते चले कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में सरफराज खान के साथ ध्रुव जुरेल का डेब्यू हुआ था। ध्रुव ने अपने डेब्यू मैच में अपनी बल्लेबाजी से दिखाया था कि वह लंबे रेस के खिलाड़ी हैं।
ध्रुव ने तीसरे टेस्ट मैच में 46 रनों की शानदार पारी खेली थी। जुरेल के नाम 2 टेस्ट मैच की दो पारियों में 100 से अधिक रन हैं। टेस्ट में ध्रुव की एवरेज 99.00 है। उन्होंने अब तक करियर में 200 से ज्यादा गेंद खेली। स्ट्राइक रेट 48.29 का है। एक हाफ सेंचुरी इनके नाम है। करियर में वह अब तक पांच चौके और 4 छक्के जड चुके हैं।
तीसरे टेस्ट मैच में अब तक का हाल
रांची टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 353 रन बनाए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 104.5 ओवर खेले। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने शानदार शतक लगाया। जो रूट ने अपनी पारी में 274 गेंदों पर 122 रन बनाए। इस दौरान 10 चौके लगाए। भारत इंग्लैंड के 353 रनों के जवाब में खबर लिखे जाने तक 92.3 ओवर में 8 विकेट पर 260 रन बना चुका है।