धोनी ने हमेशा खिलाड़ियों को भरोसा दिया और आत्मविश्वास बढ़ाया: ड्वेन ब्रावो

Dwayne Bravo, Dhoni: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि वह दबाव झेल लेते थे और कभी भी घबराते नहीं थे

By भाषा | Published: August 28, 2020 07:45 AM2020-08-28T07:45:25+5:302020-08-28T07:45:25+5:30

Dhoni always gave players belief and confidence: Dwayne Bravo | धोनी ने हमेशा खिलाड़ियों को भरोसा दिया और आत्मविश्वास बढ़ाया: ड्वेन ब्रावो

ड्वेन ब्रावो ने कहा कि धोनी हमेशा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने वाले कप्तान रहे हैं (IPL)

googleNewsNext
Highlightsधोनी हमेशा खिलाड़ियों को भरोसा दिलाते और वे जो कुछ भी करते, उसमें उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं: ड्वेन ब्रावोबतौर खिलाड़ी वह दबाव को झेल लेते है, वह कभी घबराते नहीं हैं: ड्वेन ब्रावो

चेन्नई: वेस्टइंडीज के हरफनमौला ड्वेन ब्रावो ने करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान में मैच की मुश्किल परिस्थितियों में बिना किसी घबराहट के दबाव से निपटने की काबिलियत थी। धोनी ने भारतीय टीम में खेलने संबंधित अटकलों को खत्म करते हुए 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

ब्रावो ने इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स में धोनी के साथ काफी समय बिताया। ब्रावो ने बातचीत में कहा, ‘‘बतौर खिलाड़ी वह दबाव को झेल लेते है, वह कभी घबराते नहीं हैं। वह हमेशा खिलाड़ियों को भरोसा दिलाते और वे जो कुछ भी करते, उसमें उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।’’

धोनी ने हमेशा खिलाड़ियों का समर्थन किया: ब्रावो

धोनी हमेशा खिलाड़ियों के कप्तान रहे हैं और कई का उन्होंने पूरा समर्थन किया। धोनी के संन्यास के बारे में बात करते हुए ब्रावो ने कहा कि ऐसा तो एक दिन होना ही था। ब्रावो बुधवार को टी20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि उनकी अपनी योजना है। उनके प्रशंसक और क्रिकेट प्रेमी होने के नाते हम सभी चाहते हैं कि वह लंबे समय तक खेलते रहें। लेकिन सच्चाई यह है कि हम सभी को कभी न कभी खेल छोड़ना होता है।’’

धोनी का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल था। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रावो इस समय कैरेबियाई प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के लिये खेल रहे हैं। 

Open in app