CSK IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा, केवल दो मैच खेले और 7 और 8 रन बनाए, एक ओवर किया, 18 रन दिए

CSK IPL 2023: 31 वर्षीय आलराउंडर को चेन्नई सुपर किंग्स ने दिसंबर 2022 की नीलामी में 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह चेन्नई की तरफ से केवल दो मैचों में खेल पाए जिसमें उन्होंने सात और आठ रन बनाए।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 16, 2023 01:18 PM2023-05-16T13:18:25+5:302023-05-16T13:19:32+5:30

CSK IPL 2023 Ben Stokes Bought Chennai Super Kings for Rs 16-25 crore played only two matches and scored 15 runs one over 18 runs | CSK IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा, केवल दो मैच खेले और 7 और 8 रन बनाए, एक ओवर किया, 18 रन दिए

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अंतिम लीग मैच के बाद ब्रिटेन लौट जाएंगे।

googleNewsNext
Highlightsकेवल एक ओवर किया जिसमें 18 रन दिए।दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अंतिम लीग मैच के बाद ब्रिटेन लौट जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 16 जून से शुरू होगी।

CSK IPL 2023: फिटनेस की समस्या से जूझ रहे इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्सचेन्नई सुपर किंग्स के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अंतिम लीग मैच के बाद स्वदेश लौट जाएंगे ताकि उन्हें अगले महीने से शुरू हो रही एशेज सीरीज की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

इस 31 वर्षीय आलराउंडर को चेन्नई सुपर किंग्स ने दिसंबर 2022 की नीलामी में 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह चेन्नई की तरफ से केवल दो मैचों में खेल पाए जिसमें उन्होंने सात और आठ रन बनाए। उन्होंने केवल एक ओवर किया जिसमें 18 रन दिए।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार स्टोक्स शनिवार की शाम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अंतिम लीग मैच के बाद ब्रिटेन लौट जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 16 जून से शुरू होगी। इंग्लैंड एशेज की तैयारियों के सिलसिले में एक जून से आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच भी खेलेगा।

Open in app