दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप 2022ः पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए खुशखबरी, भारत आने का वीजा जल्द, पांच से 17 दिसंबर तक टूर्नामेंट, जानें टीम के बारे में

Blind T20 World Cup 2022:  न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें शिरकत नहीं कर रही हैं, जिससे 12 दिवसीय टूर्नामेंट में मेजबान सहित ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें अपना हुनर दिखायेंगी।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 1, 2022 02:15 PM2022-12-01T14:15:28+5:302022-12-01T14:16:23+5:30

Blind T20 World Cup 2022 Good news Pakistan cricket team visa to come India soon tournament December 5 to 17 final in Bangalore see | दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप 2022ः पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए खुशखबरी, भारत आने का वीजा जल्द, पांच से 17 दिसंबर तक टूर्नामेंट, जानें टीम के बारे में

पाकिस्तान के क्रिकेटरों के लिये वीजा हासिल करना एक चुनौती है।

googleNewsNext
Highlightsमैच फरीदाबाद, दिल्ली, मुंबई, इंदौर और बेंगलुरु में खेले जायेंगे। फाइनल बेंगलुरु में होगा।भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (सीएबीआई) के अध्यक्ष महंतेश जीके ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।पाकिस्तान के क्रिकेटरों के लिये वीजा हासिल करना एक चुनौती है।

Blind T20 World Cup 2022: पाकिस्तान की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को पांच से 17 दिसंबर तक होने वाले तीसरे दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप में खेलने के लिये जल्द ही भारत आने का वीजा दिया जायेगा। भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (सीएबीआई) के अध्यक्ष महंतेश जीके ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।

भारत और पाकिस्तान को सात दिसंबर को सिरी फोर्ट ग्राउंड पर एक दूसरे के आमने सामने होना है। हालांकि वीजा जारी करने में विलंब के कारण पाकिस्तानी टीम की भागीदारी को लेकर कुछ मुद्दे थे। महंतेश जीके ने मीडिया से बातचीत में पीटीआई से कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान के क्रिकेटरों के लिये वीजा हासिल करना एक चुनौती है।

विदेश मंत्रालय इस पर काम कर रहा है और हमें पूरा भरोसा है कि उन्हें वीजा मिल जायेगा। ’’ इस चरण में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें शिरकत नहीं कर रही हैं, जिससे 12 दिवसीय टूर्नामेंट में मेजबान सहित ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें अपना हुनर दिखायेंगी। मैच फरीदाबाद, दिल्ली, मुंबई, इंदौर और बेंगलुरु में खेले जायेंगे। फाइनल बेंगलुरु में होगा। 

Open in app