सचिन नहीं बल्कि ये दो खिलाड़ी हैं अर्जुन तेंदुलकर के रोल मॉडल, जानिए इस युवा गेंदबाज के बारे में 7 रोचक बातें

Arjun Tendulkar: 18 वर्षीय तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर का चयन हाल ही में भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ है

By अभिषेक पाण्डेय | Published: June 10, 2018 03:18 PM2018-06-10T15:18:39+5:302018-06-10T15:20:31+5:30

Arjun Tendulkar: 7 Interesting facts about Sachin's Son | सचिन नहीं बल्कि ये दो खिलाड़ी हैं अर्जुन तेंदुलकर के रोल मॉडल, जानिए इस युवा गेंदबाज के बारे में 7 रोचक बातें

अर्जुन तेंदुलकर

googleNewsNext

नई दिल्ली, 10 जून:महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का चयन श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ है। 18 वर्षीय अर्जुन का चयन पहली बार भारतीय टीम में हुआ है। भारतीय अंडर-19 टीम जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे में दो चार दिनी मैच और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। आइए जानें अर्जुन तेंदुलकर से जुड़ी 7 रोचक बातें।

1.पिता से उलट बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं अर्जुन:

अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता सचिन तेंदुलकर से उलट बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। 6 फीट एक इंच लंबे अर्जुन 135 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।

2.अर्जुन के कोच हैं अतुल और सुब्रतो:

अर्जुन तेंदुलकर ने पुणे को कोच अतुल गायकवाड़ से कोचिंग ली है। गायकवाड़ एनसी के लेवल-3 कोच हैं और बायोमैकेनिक्स में पीएचडी हैं। अतुल के अलावा अर्जुन ने सचिन के करीबी दोस्त और टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज सुब्रतो बनर्जी से भी कोचिंग ली है। (पढ़ें: श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में अर्जुन तेंदुलकर का चयन)

3.सचिन नहीं है अर्जुन के रोल मॉडल:

ये जानकर आपको हैरानी होगी कि अर्जुन तेंदुलकर के रोल मॉडल सचिन नहीं है। अर्जुन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को अपना आदर्श मानते हैं। 

4.कई स्टार खिलाड़ियों को कर चुके हैं गेंदबाजी:

अर्जुन तेंदुलकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से लेकर पिछले साल वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय महिला टीम तक को नेट्स में गेंदबाजी कर चुके हैं। पिछले साल इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरेस्टो नेट्स में उनकी एक गेंद पर चोटिल हो गए थे।

5.हैरिस शील्ड में 8 विकेट लेकर छाए:

अर्जुन ने हैरिस शील्ड में अपना डेब्यू 2011 में किया था। इसी टूर्नामेंट में सचिन ने विनोद कांबली के साथ 664 रन की ऐतिहासिक साझेदारी की थी। हालांकि अर्जुन अपने पहले मैच में जीरो पर आउट हो गए। लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में कमाल किया और 8 विकेट झटकते हुए अपनी टीम धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को जीत दिलाई। (पढ़ें: कम विकेट लेकर भी भारतीय अंडर-19 टीम में कैसे चुने गए अर्जुन तेंदुलकर? चयनकर्ताओं ने दिया ये जवाब)

6.बेहतरीन गेंदबाज के साथ-साथ अच्छे बल्लेबाज भी हैं अर्जुन:

अर्जुन तेंदुलकर एक बेहतरीन तेज गेंदबाज होने के साथ-साथ अच्छे बल्लेबाज भी हैं। क्रिकेटर्स ग्लोबल चैलेंज में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ क्रिकेटर्स क्लब ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए अर्जुन ने 27 गेंदों में 48 रन ठोकने के अलावा 4 ओवर में 4 विकेट भी झटके थे।

7.सचिन का 100वां शतक, अर्जुन का पहला:

अर्जुन तेंदुलकर ने अपना पहला शतक 13 साल की उम्र में मई 2012 में बनाया था। अर्जुन ने खार जिमखाना की तरफ से खेलते हुए 124 रन की जोरदार पारी खेली थी। संयोग से अर्जुन का पहला शतक उनके पिता सचिन के 100वें इंटरनेशनल शतक के दो महीने बाद बना था। (पढ़ें: भारतीय अंडर-19 टीम जुलाई में करेगी श्रीलंका दौरा, जानिए पूरा कार्यक्रम)

Open in app