Highlightsअजिंक्य रहाणे और उनकी पत्नी राधिका धोपावकर बुधवार को दूसरी बार पेरेंट्स बनें।रहाणे ने मंगलवार को ही अपनी बेटी आर्या का तीसरा जन्मदिन मनाया है।अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर ने अक्टूबर 2019 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।
नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और उनकी पत्नी राधिका धोपावकर दूसरी बार माता-पिता बने। रहाणे ने बुधवार को सोशल मीडिया पर इस खबर को साझा किया। रहाणे ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ इस खुशखबरी को साझा करते हुए लिखा, "आज सुबह राधिका और मैंने दुनिया में अपने बच्चे का स्वागत किया। राधिका और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हम आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।"
बता दें कि अजिंक्य रहाणे ने मंगलवार को ही अपनी बेटी आर्या का तीसरा जन्मदिन मनाया है। अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर ने अक्टूबर 2019 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। जुलाई में रहाणे ने बताया था कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं। भारतीय टेस्ट टीम के लिए आउट ऑफ फेवर रहे रहाणे ने हाल ही में समाप्त हुई दलीप ट्रॉफी में चोटिल होने के बाद वापसी की थी।
रहाणे ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद आईपीएल 2022 के बाद से कोई मैच नहीं खेला। फिलहाल, फैंस के साथ तमाम खिलाड़ी और सितारे लगातार भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और उनकी पत्नी राधिका धोपावकर को दूसरी बार पेरेंट्स बनने को लेकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।