IPL Final 2020: दिल्ली के लिए फाइनल मुकाबले में मैच विनर साबित हो सकता है यह खिलाड़ी, आकाश चोपड़ा ने जताया भरोसा

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 13 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचा है। फाइनल मुकाबले में मुंबई का पलड़ा दिल्ली के खिलाफ भारी नजर पड़ता है।

By अमित कुमार | Published: November 10, 2020 06:26 PM2020-11-10T18:26:58+5:302020-11-10T18:40:07+5:30

Aakash Chopra predicts Delhi Capitals win picks Anrich Nortje as the game-changer | IPL Final 2020: दिल्ली के लिए फाइनल मुकाबले में मैच विनर साबित हो सकता है यह खिलाड़ी, आकाश चोपड़ा ने जताया भरोसा

दिल्ली की ताकत टीम की गेंदबाजी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlights आकाश चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली की टीम फाइनल मैच में दमदार वापसी कर सभी को चौंका सकती है। मुंबई की टीम इस मैच के लिए फेवरेट मानी जा रही है। मुंबई की ताकत फियरलेस अंदाज में उनकी बल्लेबाजी है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मुंबई के सामने कमजोर माना जा रहा है। फाइनल में पहली बार पहुंची दिल्ली इस सीजन पहले तीन मैच मुंबई से हार चुकी है। ऐसे में दिल्ली पर फाइनल मुकाबले में अच्छे प्रदर्शन का प्रेशर होना लाजमि है। मुंबई की टीम इस मैच के लिए फेवरेट मानी जा रही है। ज्यादातर लोग मुंबई की ताकतवर टीम को इस साल चैंपियन बनते हुए देखना चाहती है। 

हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दिल्ली को सपोर्ट किया है। आकाश चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली की टीम फाइनल मैच में दमदार वापसी कर सभी को चौंका सकती है। आकाश ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते है और उनके बल्लेबाजों ने नॉर्खिया को अगर संभलकर नहीं खेला तो दिल्ली मैच में आ सकती है। 

आकाश चोपड़ा ने यह बात यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि बोल्ट के खेलने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। मुंबई की ताकत फियरलेस अंदाज में उनकी बल्लेबाजी है। मुंबई की बैटिंग में गहराई है और यही वजह है कि इस टीम के बल्लेबाज खुलकर बल्लेबाजी करते हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने मुंबई इंडियंस को चेतावनी दी कि फाइनल में उनकी टीम को हल्के में नहीं लें क्योंकि उसका सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है।

पोंटिंग ने कहा कि अब पीछे के प्रदर्शन को देखते हुए हम खुश हैं, यह अच्छा सत्र रहा लेकिन हम यहां आईपीएल जीतने के लिये हैं और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने अच्छी शुरुआत की लेकिन हम अंत की ओर थोड़े असफल रहे। पर खिलाड़ियों ने तीन में से दो बहुत अच्छे मैच खेले और उम्मीद है कि हम फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखा सकते हैं।  

Open in app