Patan Assembly Election Result 2023: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 407 वोट से पीछे, भतीजे और भाजपा सांसद विजय आगे, जानें रुझान

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 3, 2023 11:44 AM2023-12-03T11:44:22+5:302023-12-03T11:48:53+5:30

Patan Assembly Election Result 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फिलहाल पाटन में पीछे चल रहे हैं और उनके भतीजे और बीजेपी सांसद विजय बघेल इस सीट पर आगे चल रहे हैं।

Patan Assembly Election Result 2023 CM Bhupesh Baghel 15759 trails by over 407 votes nephew Vijay Baghel leads 16166 | Patan Assembly Election Result 2023: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 407 वोट से पीछे, भतीजे और भाजपा सांसद विजय आगे, जानें रुझान

file photo

Highlightsछत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। रुझान में भाजपा 48 सीट को लेकर आगे है।विजय को 16166 और सीएम को 15759 वोट मिले हैं।

Patan Assembly Election Result 2023: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा चुनाव रिजल्ट में पीछे चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। रुझान में भाजपा 48 सीट को लेकर आगे है। कांग्रेस के खाते में 40 सीट हैं। विजय को 16166 और सीएम को 15759 वोट मिले हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फिलहाल पाटन में पीछे चल रहे हैं और उनके भतीजे और बीजेपी सांसद विजय बघेल इस सीट पर आगे चल रहे हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके रिश्तेदार लोकसभा सांसद विजय बघेल के बीच कांटे की टक्कर देखी गई।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन से चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम के सामने भतीजा और भाजपा सांसद विजय बघेल से कड़ी टक्कर है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि भाजपा को राज्य में 52-55 सीट मिलेंगी और स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस राज्य में अपना गढ़ बनाए रखना चाहती है और भाजपा उस राज्य में वापसी करना चाह रही है जिस पर उसने 15 वर्षों तक शासन किया है। पाटन निर्वाचन क्षेत्र को कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना जाता है, क्योंकि इस निर्वाचन क्षेत्र से 2013 के साथ-साथ 2018 के विधानसभा चुनावों में भी भूपेश बघेल ने जीत हासिल की थी।

2013 में बघेल ने 68,185 वोट और 47.5 प्रतिशत वोट प्रतिशत हासिल करके निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। 2018 में उनके वोट और जीत प्रतिशत में वृद्धि हुई। भूपेश बघेल ने 84,352 वोट और 51.9 प्रतिशत की बढ़ी हुई वोट प्रतिशत हासिल करके जीत हासिल करके कांग्रेस पार्टी का गढ़ बरकरार रखा। 

Web Title: Patan Assembly Election Result 2023 CM Bhupesh Baghel 15759 trails by over 407 votes nephew Vijay Baghel leads 16166

छत्तीसगढ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे