लाइव न्यूज़ :

दुर्गः मां के अंतिम संस्कार में पहुंचा था इस्पात संयंत्र का कर्मचारी अरविंद सिंह, 2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में ईडी ने धर दबोचा, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2023 21:32 IST

ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने सोमवार को बताया कि ईडी के दल ने बीएसपी के एक कर्मचारी अरविंद सिंह को उस समय पकड़ा, जब वह भिलाई के एक श्मशान घाट में अपनी मां के अंतिम संस्कार में जुटे थे।

Open in App
ठळक मुद्देशराब सिंडिकेट से पैसे वसूल करता था और एक कूरियर के रूप में काम कर रहा था। अरविंद सिंह के भिलाई जोन-एक स्थित घर पर नोटिस चस्पा किया था।रायपुर शहर के महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो हजार करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के एक कर्मचारी को​ पकड़ा है। ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने सोमवार को बताया कि ईडी के दल ने बीएसपी के एक कर्मचारी अरविंद सिंह को उस समय पकड़ा, जब वह भिलाई के एक श्मशान घाट में अपनी मां के अंतिम संस्कार में जुटे थे।

पांडेय ने बताया कि सिंह कथित रूप से शराब सिंडिकेट से पैसे वसूल करता था और एक कूरियर के रूप में काम कर रहा था। अधिवक्ता ने कहा, ‘‘सिंह को धन शोधन निरोधक अधिनियम, 2002 की धारा 50 के तहत बयान देने के लिए बुलाया गया है।’’ उन्होंने बताया कि ईडी ने एजेंसी के सामने पेश होने के लिए अरविंद सिंह के भिलाई जोन-एक स्थित घर पर नोटिस चस्पा किया था।

पांडेय ने बताया कि सोमवार दोपहर अरविंद अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए भिलाई पहुंचे थे और इसी दौरान ईडी ने उसे पकड़ लिया। बीएसपी के जनसंपर्क विभाग के महाप्रबंधक जेकब कुरियन ने बताया कि अरविंद सीनियर यार्ड मास्टर के पद पर तैनात था और पिछले तीन वर्ष से अवकाश पर था जो गत 31 मार्च को समाप्त हो गया था।

लेकिन उसने ड्यूटी ज्वाइन नहीं किया था। कुरियन ने बताया कि संयंत्र ने उसे नोटिस भेजा था पर अरविंद की ओर से कोई जवाब नहीं आया, इसलिए प्रबंधन जल्द ही आगे की कार्रवाई तय करेगा। ईडी ने इस मामले में अब तक रायपुर शहर के महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

ईडी के मुताबिक एक ‘गिरोह’ द्वारा छत्तीसगढ़ में शराब के व्यापार में एक बड़ा घोटाला हुआ है जिसमें राज्य सरकार के आला अधिकारी, निजी व्यक्ति और राजनीति से जुड़े लोग शामिल हैं। इडी के मुताबिक इन लोगों ने वर्ष 2019 से 2022 के बीच दो हजार करोड़ रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार किया।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयRaipurED
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ'पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान': मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

छत्तीसगढ'लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप

छत्तीसगढChhattisgarh: 'अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढहमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय