Chhattisgarh Assembly Elections 2023: जानें, छत्तीसगढ़ के वो 10 बड़े चेहरों का हाल, जिनके इर्द-गिर्द रहा चुनाव

By आकाश चौरसिया | Published: December 3, 2023 12:49 PM2023-12-03T12:49:08+5:302023-12-03T13:00:53+5:30

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में उन बड़े 10 बड़े चेहरों की बात करेंगे, जिनके आसपास ही चुनाव रहा। क्योंकि कांग्रेस काफी समय से कह रही थी कि वो प्रदेश में जीत रही है, लेकिन सामने आये आंकड़ों में उसे हार मिली है।

Chhattisgarh Elections 2023 Know the condition of those 10 big faces of Chhattisgarh | Chhattisgarh Assembly Elections 2023: जानें, छत्तीसगढ़ के वो 10 बड़े चेहरों का हाल, जिनके इर्द-गिर्द रहा चुनाव

फोटो क्रेडिट- एक्स

Highlightsराज्य की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को वोट डाले गये थेआज काउंटिंग जारी है10 बड़े चेहरों के बारे में जानें, क्या है उनका हाल

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: राज्य विधानसभा चुनाव 2023 की स्थिति एकदम साफ होती नजर आ रही है। चुनाव आयोग बता रहा है कि भाजपा को 55 और कांग्रेस को 33 सीटें मिल है। अब उन चेहरों की बात करना जरुरी हो जाता है, जिन्हें लेकर काफी कशमकश रही है। राज्य की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को वोट डाले गये थे।

भूपेश बघेल
वहीं, उन चेहरों की बात करना जरुरी है, जिन्हें लेकर भाजपा और कांग्रेस चुनाव लड़ रही थी। ऐसे में सबसे पहले मौजूदा सीएम भूपेश बघेल की बात करने जा रहे है, जो अपने भतीजे के सामने पाटन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से अभी भी भूपेश बघेल जीत रहे हैं, उन्हें अब तक 26854 वोट मिल चुके हैं। यह आंकड़ें चुनाव आयोग के जरिए सामने आये हैं। पांचवे राउंड की गिनती में मौजूदा सीएम भूपेश बघेल पाटल से 1452 वोटों से लीड कर रहे हैं और उन्हें अब तक 26854 वोट मिल गये हैं। 


 
टीएस सिंह देव 
अंबिकापुर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार टीएस सिंह देव पीछे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 18420 वोट मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजेश अग्रवाल को 19863 वोट मिल चुके हैं। अभी वो उप-मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं और राज्य कांग्रेस में वो बड़ा चेहरा भी हैं।

रमन सिंह 
राजनंदगांव सीट से रमन सिंह 35208 वोट से आगे चल रहे हैं। उनका पीछा करते हुए कांग्रेस के उम्मीदवार गिरीश देवनगन है। जानने वाली बात यह है कि रमन सिंह प्रदेश के तीन बार के सीएम भी रहे हैं। 

बृजमोहन अग्रवाल
बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण सीट से लीड कर रहे हैं। उन्हें अब तक चुनाव आयोग के अनुसार 10063 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के डॉक्टर महंत 4729 से पीछे चल रहे हैं। इनका नाम वीआईपी उम्मदीवारों की फेहरिस्त में आता है। 

अरुण राव 
बीजेपी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर से सांसद अरुण साव को लोरमी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस के थानेश्वर साहू उन्हें चुनौती दे रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अगर छत्तीसगढ़ के चुनाव में भाजपा सत्ता में आई तो साव को कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। अरुण राव 22799 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के थानेश्वर साहू 11035 वोट से पीछे चल रहे हैं।  

डॉ. रेणु जोगी
कांग्रेस की नेता डॉ. रेणु जोगी तीसरे नंबर पर आ गई हैं। उन्हें मात्र 3224 वोट मिले हैं, कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव को 28184 वोट मिले और भाजपा से इस सीट पर प्रबल प्रताप सिंह जुदेव को 28097 वोट मिल गये हैं। जनता कांग्रेस की नेता डॉ. रेणु जोगी के लिए भी यह विधानसभा चुनाव बहुत अहम है। वह कोटा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं और इसी सीट से वर्तमान में विधायक हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि डॉ. जोगी इसी सीट से लगातार चार बार विधायक बन चुकी हैं। इस बार कांग्रेस ने सीएम भूपेश बघेल के करीबी अटल श्रीवास्तव को यहां से टिकट देकर मुकाबला रोमांचक बना दिया है। वहीं, भाजेपी से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ताल ठोक रहे हैं।

रेणुका सिंह सरुता
भाजपा ने इस सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका को मैदान में उतारा था। वो फिलहाल लीड कर रही हैं, उन्हें 18377 वोट मिल हैं। यह आंकड़ें चुनाव आयोग के अनुसार हैं। उनके बाद कांग्रेस उम्मीदवार हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह की किस्मत भी इस चुनाव में दांव पर है। बीजेपी ने उन्हें भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। वह रमन सिंह की सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की गुलाब कमरो उन्हें चुनौती दे रही हैं।

मोहम्मद अकबर
मोहम्मद अकबर कवर्धा सीट से चुनाव मैदान में है। उनके सामने भाजपा से विजय शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। विजय शर्मा को 44491 वोट मिले, इसलिए वो बढ़त बनाये हुए हैं, जबकि अकबर को 32399 वोट मिले। राज्य के एकमात्र मुस्लिम विधायक मोहम्मद अकबर को कांग्रेस ने कवर्धा सीट से मैदान में उतारा है। भूपेश बघेल की सरकार में परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर चार बार से विधायक हैं साल 2018 में उन्होंने भारी भरकम जीत हासिल कर सुर्खियां बटोरी थी।

Web Title: Chhattisgarh Elections 2023 Know the condition of those 10 big faces of Chhattisgarh

छत्तीसगढ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे