लाइव न्यूज़ :

सितंबर तिमाही में जोमैटो की कटी चांदी, 176 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

By रुस्तम राणा | Updated: October 22, 2024 16:58 IST

जोमैटो ने शेयर बाजार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों की सूचना देते हुए कहा कि उसके निदेशक मंडल ने इक्विटी शेयरों के पात्र संस्थागत आवंटन के जरिये 8,500 करोड़ रुपये जुटाने को भी मंजूरी दे दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देजोमैटो लिमिटेड ने जुलाई-सिंतबर तिमाही में 176 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज कियाकंपनी ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने इक्विटी शेयरों के पात्र संस्थागत आवंटन के जरिये 8,500 करोड़ रुपये जुटाने को भी मंजूरी दे दी हैकंपनी का एकीकृत परिचालन राजस्व 4,799 करोड़ रुपये रहा

नई दिल्ली: ऑनलाइन खाद्य आपूर्ति कंपनी जोमैटो लिमिटेड ने जुलाई-सिंतबर तिमाही में 176 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया है। जोमैटो ने शेयर बाजार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों की सूचना देते हुए कहा कि उसके निदेशक मंडल ने इक्विटी शेयरों के पात्र संस्थागत आवंटन के जरिये 8,500 करोड़ रुपये जुटाने को भी मंजूरी दे दी है। आलोच्य अवधि में कंपनी का एकीकृत परिचालन राजस्व 4,799 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान उसका कुल व्यय 4,783 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 3,039 करोड़ रुपये था। 

जोमैटो ने कहा कि सितंबर तिमाही और पहली छमाही के उसके परिणामों की तुलना अन्य तिमाहियों और छमाही नतीजों से नहीं की जा सकती है। इसकी वजह यह है कि कंपनी ने अगस्त में वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (पेटीएम) से ऑर्बजेन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ओटीपीएल) और वेस्टलैंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (डब्ल्यूईपीएल) का अधिग्रहण किया था। 

टॅग्स :जोमैटोDigital
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारज़ोमैटो के कुछ दिन बाद Swiggy ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई, अब ग्राहकों को प्रति ऑर्डर देने होंगे 2.59 रुपये ज़्यादा

कारोबारZomato ने फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस बढ़ाकर ₹14.90 प्रति ऑर्डर किया

भारतअभी भी खत्म नहीं हुआ है रेडियो का आकर्षण

कारोबारइटर्नल का लाभ 73 प्रतिशत बढ़कर 102 करोड़ रुपये, आखिर क्यों सीईओ पद छोड़ेंगे दीपिंदर गोयल, 1 फरवरी से प्रभावी, कौन संभालेगा

कारोबारगिग-वर्कर्स: डिजिटल सुविधा की चकाचौंध में पसीने का अंधेरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव